Aligarh: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) जिले से एक रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो (Video) सामने आया है। यहां रेलवे क्रॉसिंग (Railway Crossing) का फाटक बंद होने पर भी एक व्यक्ति अपना रिक्शा लेकर लाइन को पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रेन वहां से गुजरी। गनीमत रही कि चालक बच गया, लेकिन उसके रिक्शे के परखच्चे उड़ गए। वहीं रेलवे पुलिस ने रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रहा है।
रिक्शे के उड़ गए परखच्चे
घटना अलीगढ़ क्षेत्र की है। बताया गया है कि शुक्रवार को यहां की ट्रेन के आने का समय होने पर रेलवे क्रॉसिंग के फाटक को बंद किया गया था। तभी एक रिक्शा चालक फाटक के नीचे से निकल कर लाइन को पार कर रहा था। पटरी पर पहुंचा ही था कि तभी तेज रफ्तार ट्रेन आ गई। गनीमत रही कि चालक कूद कर अलग हट गया, लेकिन ट्रेन से उसके रिक्शे के परखच्चे उड़ गए। वहीं पूरी घटना फाटक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सीसीटीवी फुटेज के बाद रिक्शा चालक को पकड़ा
आरपीएफ प्रभारी राजीव वर्मा के मुताबिक सीसीटीवी में दिख रहे रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को गुवाहटी-नई दिल्ली एक्सप्रेस के आने का समय होने पर फाटक को बंद किया गया था। तभी अलीगढ़ के सीमा टॉकीज क्षेत्र का रहने वाला रिक्शा चालक सद्दाम रिक्शा लेकर फाटक पार कर रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। हालांकि सद्दाम की जान बच गई है, लेकिन उसे गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इटावा में बाइक सवार ने भी किया था यही
आपको बता दें कि इससे पहले यूपी के इटावा जिले में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी। यहां के रामनगर में रेलवे क्रॉसिंग है। 26 अगस्त को दिन में ट्रेनों के आने का समय होने पर फाटक को बंद किया गया था, लेकिन कई बाइक वाले अपनी जान को जोखिम में डालकर बंद फाटक को पार करने में लगे थे। एक बाइक सवार भी निकल रहा था। तभी क्रॉसिंग के मीडिल ट्रैक पर झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस आ गई। तेज रफ्तार ट्रेन को आते देखा तो बाइक सवार के हाथ-पैर फूल गए। बाइक पटरी में फंस गई। व्यक्ति बाइक को छोड़कर साइड में आ गया, इसके बाद ट्रेन से बाइक के परखच्चे उड़ गए।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines