हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: रोते हुए शख्स पर चिम्पांजी को आया प्यार, देखें फिर क्या हुआ

विज्ञापन

हमने अक्सर इंसानो को जानवरों से प्यार करते देखा है, लेकिन ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जहां जानवर इंसान से प्यार करते हुए दिखें। इंटरनेट पर एक चिम्पांजी की वीडियो काफी बार देखी जा रही है। इस वीडियो में देख सकते है कि एक शख्स रोने की एक्टिंग की, जिसे देख कर चिंपैंजी का दिल पिघल गया और वह शख्स को सांत्वना देने उसके पास पहुंच गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चिम्पांजी परेशान शख्स को प्यार से कंधे को थपथपाता और उसे दुलार करता है और शांत करने की कोशिश करता है। अंत में चिम्पांजी उसे गले भी लगा लेता है। इस वीडियो में एक चिम्पांजी और शख्स के बीच खास दोस्ती देखने को  मिल रही है। वैसे ये कोई नई बात नहीं है कि इंसान और जानवर इतने अच्छे दोस्त हैं, लेकिन इस वीडियो की खासियत ये है कि चिम्पांजी के अंदर इंसानों के जैसी ही दया भावना देखने को मिल रही है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘limbanizwf’ नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो को कम से कम दो मिलीयन से अधिक व्यूज मिल चुकें हैं। वीडियो पर नेटिजन्स के मजेदार कमेंट्स भी आए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola