Student Teacher Viral Video: मां-बाप के बाद गुरु का दर्जा सबसे ऊपर माना जाता है। गुरु के बताए रास्ते और दी गई शिक्षा के सहारे बच्चे अपना और देश का भविष्य संवारते हैं। एक तरफ जहां कई शिक्षकों पर बच्चों के साथ अमानवीयता करने और बच्चों का भविष्य खराब करने का आरोप लगता है तो वहीं तो उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से गुरु और छात्रों की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसे जानकर कोई भी भावुक हो जाए।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हर्रैया तहसील के बसेवाराय में बने अटल आवासीय विद्यालय में घनश्याम कुमार नाम के प्राचार्य बच्चों को पढ़ाते थे। 6 अप्रैल को उनका रिटायरमेंट था। वह अपनी तैयारी कर रहे थे और सामान की पैकिंग हो रही थी। वहीं जब बच्चों को इसकी भनक लगी तो वह रोते हुए अपने गुरुजी के पास पहुंच गए। बच्चों का कहना था कि उनके प्रिय शिक्षक उन्हें छोड़कर ना जाएं।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कई छात्र प्रिंसिपल के गेट के पास खड़े हैं और रो रहे हैं। कई छात्रों का कहना था कि अगर उनके गुरु जी चले गए तो वह खाना पीना तक छोड़ देंगे। खबर है कि रात में बच्चों ने मेस में जाकर खाना नहीं खाया तब प्रिंसिपल बच्चों से मिलने पहुंचे और उन्हें समझा-बुझाकर मेस में ले गए और उनके साथ बैठकर खाना खाया।
बताया जा रहा है कि बच्चों की यह जिद है कि अगर उनके प्रिंसिपल का कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया, तो वह खाना त्याग देंगे। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रिंसिपल घनश्याम कुमार के पैर पड़कर बच्चे रो रहे हैं और कह रहे हैं कि ‘सर जी हमें छोड़कर यहां से मत जाइए’।
यह भी पढ़ें : इंडिगो पायलट ने जहाज में परिवार का किया ऐसा स्वागत, मां-बाप की आंखों में आ गए आंसू; देखिए वीडियो
एक तरफ जहां स्कूल से शिक्षक नदारद मिलते हैं, कहीं शराब के नशे में स्कूल पहुंच जाते हैं। वहीं बस्ती जिले से सामने आई ये तस्वीर बदलाव की कहानी कह रही है। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब टीचर के दूर जाने पर छात्र रोते दिखाई दिए हों। इससे पहले भी एक शिक्षक के ट्रांसफर के बाद स्कूल के बच्चों ने रोते हुए अपने सर को विदाई दी थी।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines