Viral Video : कभी कभी कुछ घटनाएं ऐसी हो जाती हैं, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जैसे नाग पंचमी के दिन नाग का निकलना, सावन में पूजा के दौरान शिवलिंग से नाग का लिपटना। एक ऐसी ही घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हनुमान जी के नाम पर भंडारा हो रहा था, तभी ‘बजरंग बाली’ भी वहां पहुंच गए।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जमीन पर बैठ कर कई लोग खाना खा रहे हैं। इसी दौरान एक बंदर आया और एक शख्स की प्लेट से खाना खाने लगा। एक तरफ जहां बंदरों को चंचल और उछल कूद करने वाला माना जाता है, वहीं दूसरी तरफ ये बंदर आराम से बैठकर खाना खा रहा है।’
‘बजरंग बली के भंडारे में पहुंचे खुद बजरंग बली’
इस दौरान कई लोग वहां घूम रहे हैं लेकिन बंदर वहां से भाग नहीं रहा है बल्कि आराम से शख्स की थाली में से खाना खा रहा है। एक बार डरकर वह भागने की कोशिश करने लगा तो शख्स ने उसे सहलाया और खाना खाने के लिए बैठा लिया। इस वीडियो को शेयर कर लिखा गया है कि बजरंग बली के भंडारे में भोग लगाने खुद बजरंग बली पहुंच गए।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और शख्स की जमकर तारीफ हो रही है। वीडियो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि जानवरों के प्रति इंसान को अपनी भावनाएं हमेशा जिंदा रखना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि बड़े किस्मत वाले होते हैं वो लोग जिनके पास जानवर खुद चलकर पहुंचते हैं। एक अन्य ने लिखा कि ये वीडियो बहुत छोटा है, मन कर रहा है घंटों तक इसे देखता रहूं।
यह भी पढ़ें : Viral Video: फर्जी रील बनना पड़ा महंगा! उठाकर ले गई पुलिस, वीडियो हुआ वायरल
एक अन्य ने लिखा कि इस मेरी आंखें पानी से भर गईं। शायद चाचा पर ईश्वर की कृपा रही होगी कि हनुमान जी ने उनके साथ भोजन किया। एक अन्य ने लिखा कि वाकई ये देखना बेहद आश्चर्य कर देने वाला है। एक अन्य ने लिखा कि थोड़ी सावधानी भी रखनी चाहिए। इतना अंधविश्वास भी ठीक नहीं है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines