हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: बिल्ली ने जैसे ही फोटोकॉपी मशीन पर करना चाहा आराम, शख्स ने निकाल दी प्रिंट, देखें मजेदार वीडियो

विज्ञापन

Viral Video: आज कल हर कोई अपने घरों में बिल्ली तो जरूर पालते हैं। जो लोगों को बेहद ही प्यारी लगती हैं। वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी ये वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बिल्ली जैसे ही फोटोकॉपी मशीन पर आराम करने जाती है। बिल्ली का मालिक उसके साथ कुछ ऐसा कर देता है जिसे देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

वायरल हो रहे बिल्ली के इस मजेदार वीडियो में आप देखेंगे कि घर के अंदर फोटोकॉपी मशीन रखी हुई है। वहीं पालतू बिल्ली को पूरे घर में आराम करने के लिए कोई जगह नहीं मिलती है और वो फोटोकॉपी मशीन पर जाकर लेट जाती है। बिल्ली इतने मजे में आराम कर रही होती है। जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। वहीं बिल्ली को आराम करता देख उसका मालिक बिल्ली को तंग करने के लिए। फोटोकॉपी मशीन चालू कर देता है और जटपट से उसका प्रिंट निकाल देता है।

शख्स की इस हरकत पर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर Cats With jobs नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 17 अगस्त को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अभी तक 1.9 मिलियन बार देखा जा चुका है। 54 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। साथ ही नेटिजन्स वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें