Train Fight Viral Video : ट्रेन में कई बार मारपीट, लड़ाई झगड़े और बवाल देखने को मिलते हैं लेकिन एक पुलिसकर्मी और आर्मी के जवान के बीच शायद ही कभी गर्मागर्म बहस देखने को मिली। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें RPF और आर्मी जवान के बीच तीखी बहस हो रही है और दोनों ट्रेन में ही एक दूसरे के साथ तू-तू मैं-मैं कर रहे हैं। आखिर इसके पीछे का कारण क्या है?
वायरल वीडियो अमृतसर एक्सप्रेस का बताया जा रहा है। आर्मी जवान ट्रेन में मौजूद RPF जवान पर आरोप लगा रहा है कि उसने एक शख्स से 200 रुपये वसूले हैं। वहीं जब पुलिस वाले से आर्मी जवान ने वीडियो बनाते हुए इस पर सवाल पूछा तो वह भड़क गया और आर्मी जवान से ही सवाल पूछने लगा कि मैंने किससे पैसे लिए हैं, उसको बुलाकर लाओ।
जब आर्मी जवान ने उस शख्स को बुलाया तो पुलिसकर्मी कहने लगा कि ये नशेड़ी और गंजेड़ी है। ये तो हंगामा करने आया था। इसके बाद पुलिसकर्मी उस शख्स को खींचकर ले जाने लगा लेकिन आर्मी जवान ने इसका विरोध किया। हालांकि इस विरोध का कोई फायदा नहीं हुआ और RPF का जवान दबंगई दिखाते हुए शख्स को घसीटने लगा।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और इस पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि पुलिस वाले को सेना के एक जवान ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उसने गलत व्यक्ति से पंगा ले लिया। एक अन्य ने लिखा कि ₹200 के लिए इतना हंगामा? भाई, इनका भी यूपीआई चालू करवा दो, डायरेक्ट अकाउंट में डाल देंगे।
यह भी पढ़ें : चलती मेट्रो में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, महीनों से लापता थी ‘मां’
एक अन्य ने लिखा कि आर्मी के जवान ने सही किया, ऐसे पुलिसवालों ने लोगों को परेशान कर दिया है। एक ने लिखा कि जब अंदर ही भ्रष्टाचारी बैठे हैं तो आर्मी वाले कर भी क्या लेंगे? एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस पुलिस वाले पर कार्रवाई होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
15 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
23 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines