हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नहीं रहे भेलपुरी बेचने वाले वाले 'पिंकी अंकल', DU से सोशल मीडिया पर थी पॉपुलैरिटी

Pinki Uncle No More : दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस में ठेला लगाकर भेलपुरी बेचने वाले पिंकी अंकल अब इस दुनिया में नहीं रहे, 17 नवंबर को उनका निधन हो गया।

विज्ञापन

Pinki Uncle No More : सोशल मीडिया ने कई लोगों को प्रसिद्धि और पॉपुलैरिटी दी है। ऐसे कई लोग हैं जो सालों से काम करते आ रहे हैं लेकिन ना तो उनकी कोई खास पहचान थी और ना ही पॉपुलैरिटी  लेकिन सोशल मीडिया के आने के बाद ऐसे कई आम लोग हैं, जो स्टार बन चुके हैं। ऐसे ही पिंकी अंकल के नाम से मशहूर भेलपुरी बेचने वाले बुजुर्ग एक भी थे, जिनकी बातें सुनकर लोग हंसी नहीं रोक पाते थे। पिंकी अंकल अब दुनिया को अलविदा कह गए हैं।

नहीं रहे पिंकी अंकल

दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस में सुनील सेठी नाम के बुजुर्ग करीब 40 साल से भेलपुरी बेचते थे। कहा जाता है कि विश्वविद्यालय  के छात्र-छात्राओं के लिए सुनील सेठी का ठेला पसंदीदा जगह हुआ करता था। प्यार से उन्हें लोग पिंकी अंकल कहते थे। उनके निधन के बाद विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर में खालीपन आ गया है।

कैंपस लॉ सेंटर की ईवनिंग बिल्डिंग के पास उनका ठेला करीब 40 सालों से लगता था। पहले वह यूनिवर्सिटी में ही फेमस थे लेकिन बाद में वीडियो के जरिए वह करोड़ों लोगों तक पहुंच गए। उनकी बातें सुनकर लोगों की हंसी नहीं रुकती थी। वह मजाक में कहते थे कि मैं बूढ़ा नहीं हुआ हूं। अभी मेरी उम्र 22 साल है।

विज्ञापन

पिंकी अंकल सीरियस होकर मजाक करते थे। वह मजाक करते थे लेकिन उनके चेहरे पर कभी मुस्कुराहट नहीं हुआ करती थी। कई बार उन्हें लोग आंटी का जिक्र कर छेड़ते थे, इस पर भी वह मजाकिया टिप्पणी करते थे। पिंकी अंकल अपनी उम्र को लेकर भी खूब मजाक करते थे।

यह भी पढ़ें : 

विज्ञापन

हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रों का कहना है कि 60 रुपये की भेल पूरी की प्लेट अब कभी भी पहले जैसी नहीं रहेगी। उनके स्वभाव और मजेदार बातों को कोई नहीं भूल पाएगा। कई लोगों का कहना है कि उनके बिना तो यूनिवर्सिटी की यादें पूरी ही नहीं होंगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola