Vinesh Phogat Net Worth: विनेश फोगाट पिछले कुछ दिनों से हरियाणा इलेक्शन के चलते काफी चर्चा में रही हैं। पूर्व भारतीय रेसलर ने हरियाणा के जुलाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता योगेश कुमार के खिलाफ 6000 अधिक वोटों से जीत हासिल की। ये फोगाट के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा अपने कुश्ती करियर में भी विनेश फोगाट ने कई मुकाम हासिल किए हैं।
अपने करियर और दूसरे वेंचर के साथ फोगाट ने अपनी सम्पत्ति तैयार की है। हरियाणा इलेक्शन के पहले फोगाट की संपत्ति और निवेश की जानकारी सामने आई थी। अपने इलेक्शन एफिडेविट में उन्होंने अपनी नेटवर्थ तीन करोड़ रुपये से अधिक बताई थी। मगर नई मीडिया रिपोर्ट में विनेश की संपत्ति को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
विनेश फोगाट की नेट वर्थ
इलेक्शन एफिडेविट में उनकी कुल चल संपत्ति 1.1 करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं फोगाट की अचल संपत्ति 1.85 करोड़ रुपये और 13.6 करोड़ रुपये की देनदारी बताई गई थी। इस तरह से विनेश फोगाट की कुल संपत्ति केवल 2.81 करोड़ रुपये ही होती है। मगर नई मीडिया रिपोर्ट में पता चला है कि फोगाट अन्य कई वेंचर और सोर्स से भी पैसे कमाती हैं। ऐसे में उनकी असली नेट वर्थ 36.5 करोड़ रुपये है। यहां हम विनेश फोगाट की सारी संपत्ति के बारे में जानेंगे।
विनेश फोगाट की संपत्ति
विनेश ने जानकारी दी है कि उनके पास 2.25 लाख के गहने, 1.95 लाख रुपये कैश और लगभग 40 लाख रुपये उनके अकाउंट में है। फोगाट ने ये भी बताया कि खरखौदा गांव में उनके नाम पर एक घर भी है, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये है। फोगाट के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास तीन SUVs है, जिसकी कुल कीमत 64 लाख रुपये है। इसमें वोल्वो एक्ससी 60, हुंडई क्रेटा और एक टोयोटा इनोवा शामिल हैं। इसके अलावा एक टीवीएस स्कूटी भी है, जिसकी कीमत 40000 रुपये है।
यह भी पढ़ें – Success Story: ‘फर्श से अर्श तक’ की कहानी; ऑस्ट्रेलिया में सफाई का काम कर करोड़पति बना श्रीलंकाई कर्मचारी
फोगाट की इनकम के अन्य सोर्स
फोगाट को मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर एंड स्पोर्ट्स से सैलरी मिलती है, जिसमें उन्हें हर महीने 50000 रुपये मिलते हैं। ये पैसे उनको अपनी खेल से जुड़ी उपलब्धियों के लिए दिए जाते हैं। फोगाट एंडोर्समेंट डील के जरिए भी पैसे कमाती हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद उनकी एंडोर्समेंट फीस में बढ़ोतरी हुई है और वे ब्रांड से 75 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये प्रति डील लेती हैं। इसके अलावा फोगाट कई विज्ञापनों का भी हिस्सा है, जिससे उनकी कुल कमाई में वृद्धि हुई है।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
9 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
22 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines