Patna Viral Video : बिहार के ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हंसी नहीं रोक पाते हैं। अब बिहार के नगर निगम के एक टॉयलेट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में पिंक टॉयलेट के बाहर बिक रहे सामान को देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं।
क्या है वीडियो में?
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क किनारे एक पिंक टॉयलेट (महिलाओं के लिए टॉयलेट) बनाया गया है। टॉयलेट पर लिखा हुआ है ‘पटना नगर निगम’। इससे साफ है कि वीडियो बिहार की राजधानी पटना के किसी क्षेत्र का है।
हर टॉयलेट का एक केयर टेकर होता है, जो टॉयलेट की सफाई, सुरक्षा का ध्यान रखता है लेकिन जो वायरल हो रहा है उसमें केयर टेकर टॉयलेट में छोटी दुकान खोलकर बैठ गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई चिप्स के पैकेट लटक रहे हैं और वहां एक शख्स बैठा हुआ है।
वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि बिहार में कुछ भी सम्भव है,आपदा में अवसर खोज लेते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस वीडियो को लगभग पांच लाख लोग देख चुके हैं और हजारों की संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
यह भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड से लड़ाई होते ही खतरे में यात्रियों की जान, खोला विमान का इमरजेंसी गेट
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि धन्य है कि वह गुटखा नहीं बेच रहा है, चिप्स बेच रहा है। अब जो फ्रेश होकर आएगा, उसके लिए खाने की पूरी व्यवस्था है। एक अन्य ने लिखा कि बिहार के लोग कभी भी निराश नहीं करते हैं। एक अन्य ने लिखा कि बिहार के लोग ही बिहार का मजाक उड़ा रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि मजाक उड़ाने की जगह, उसे चिप्स हटाने के लिए भी कह सकता था।
संबंधित खबरें
तिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
1 day ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
3 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
3 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
4 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
5 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
5 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
5 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
11 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
12 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines