Viral Video : पूरा देश आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर देश भर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। खास तौर पर स्कूल में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी बीच गणतंत्र दिवस के मौके पर एक बच्चे द्वारा दिया गया भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बच्चे का भाषण सुनकर हंसी रोक पाना भी मुश्किल है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 26 जनवरी के मौके पर एक बच्चा स्पीच दे रहा है। वहां मौजूद लोग हंस रहे हैं और बच्चा माइक पर बता रहा है कि आखिर 26 जनवरी क्यों मनाई जाती है? वीडियो में लड़का कह रहा है कि 26 जनवरी बहुत बढ़िया होता है और 26 जनवरी के दिन बहुत मजा आता है।
वह आगे कहा रहा है कि 26 जनवरी 25 जनवरी के बाद आती है। 26 जनवरी इसलिए मनाई जाती है क्योंकि इस दिन 26 जनवरी होती है। 26 जनवरी बच्चों के लिए खुशियां लेकर आता है क्योंकि इस दिन बच्चों की छुट्टी होती है। लड़का कह रहा है कि सरकार से मांग की जाती है कि 26 जनवरी दस से बारह दिन तक चले।
सोशल मीडिया पर इस लड़के का वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये बच्चा तो स्कूल लाइफ के सारे फायदे गिना रहा है। एक अन्य ने लिखा कि ऐसे लग रहा है जैसे ये परिक्षा में निबंध लिख रहा है। एक ने लिखा कि वाह, इस लड़के ने तो हर किसी को हंसा कर लोटपोट कर दिया यार।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि भाई 26 जनवरी के बारे में बता रहा है या अपनी छुट्टी के बारे में? एक ने लिखा कि इसने तो गजब मांग कर दी, कह रहा है कि 26 जनवरी दस तक मनाई जाए। एक ने लिखा कि ये हैं आज कल के बच्चे, गणतंत्र दिवस का अभी मजाक बना दे रहे हैं और सब ठहाके लगा रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines