Varanasi News : पूरे देश में मानसून का बेसब्री से इतंजार हो रहा है। गर्मी से बेहाल लोग बारिश से राहत मिलने की चाह में मानसून का अपडेट ले रहे हैं। लोग इस बात को लेकर भी चिंतित है कि कहीं मानसून कमजोर ना पड़ जाए या बारिश कम हो। ऐसे में अब लोग पूजा-पाठ और भगवान की साधना में लगे हैं। इसी बीच वाराणसी से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां बारिश हो, इसके लिए लोगों ने दो मेंढकों की शादी करवाई है।
देश के कई इलाके भीषण गर्मी से परेशान तो हैं, इसके साथ ही पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। ऐसे में बारिश की कामना को लेकर एक नर और मादा मेंढक की शादी कराई गई। ये शादी से इसलिए करवाई गई कि बारिश के देवता खुश हो जाएं और गर्मी से राहत मिल सके। मेंढक की शादी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें नर और मादा मेंढक को शादी के कपड़ों से ढंका गया है। कई लोग बराती बनकर पहुंचे हैं।
वीडियो में पंडित जी विधि विधान से मेंढक की शादी करवा रहे हैं। यह सब इसीलिए हो रहा है, ताकि बारिश के देवता प्रसन्न हो जाएं। शादी करवाने में शामिल पंडित का कहना है कि पहले के जमाने में लोग अच्छी बारिश के लिए मेंढक की शादी करवाते थे लेकिन आधुनिक जमाने में लोगों ने ये सब बंद कर दिया और इसे अंधविश्वास बताते हैं।
पंडित का कहना है शास्त्रों के अनुसार मेंढक की शादी कराने की परंपरा बहुत पुरानी है। अगर हनुमान जी के समक्ष ये शादी करवाई जा रही है तो पूरा विश्वास है कि ये हनुमान जी देखेंगे कि बारिश कैसे होगी। जल्द ही बारिश होगी। वीडियो में मेंढक की शादी में कई बराती पहुंचे और महिलाएं शादी के गीत गाती दिखाई दीं।
यह भी पढ़ें : देखें महिला ने मौत को कैसे दिया चकमा? दुकान में अचानक घुसी थी बेकाबू बस
एक रिपोर्ट के अनुसार , मेंढक की शादी को बारिश के लिए देवताओं से प्रतीकात्मक अनुरोध माना जाता है, क्योंकि मेंढक की टर्राहट पारंपरिक रूप से बारिश के आगमन से जुड़ी हुई है। देश के कई राज्यों में लोग इस प्रथा को मानते हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
22 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines