हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बीच सड़क पर पिस्टल लहराकर Instagram स्टार ने बनाई रील, वायरल होते ही एक्शन में पुलिस

Instagram Reel Viral Video: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक लड़की बीच सड़क पर बंदूक लेकर डांस करती दिखाई दे रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि इन पर पुलिसिया कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

Instagram Reel Viral Video: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग कानून तोड़ने से भी नहीं डरते। कभी ट्रेन के सामने खतरनाक स्टंट करते हैं तो कभी बाइक से अपनी जान जोखिम में डालते दिखाई देते हैं, इससे  ना जाने कितने लोगों की जान जा चुकी है और कईयों पर पुलिसिया कार्रवाई भी हुई है। इसके बाद भी लोग हैं कि अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की बीच सड़क पर पिस्टल लेकर डांस करती दिखाई दे रही है।

लड़की ने पिस्टल लहराकर बनाया रील

विज्ञापन

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लड़की लाल सलवार सूट पहनकर बीच सड़क पर हाथ में बंदूक लिए डांस कर रही है। सड़क पर खड़े लोग एक टक लड़की को देख रहे हैं। लड़की का नाम सिमरन यादव बताया जा रहा है, जो लखनऊ की रहने वाली है। उसने रील्स बनाने के चक्कर में कानून का मजाक उड़ाया।

इस वीडियो को @DeewaneHindust1 नाम के अकाउंट से X पर शेयर किया है। ए़डवोकेट कल्याणजी चौधरी ने इस पर कार्रवाई के लिए लखनऊ पुलिस समेत UP पुलिस के ऑफिशियल अकाउंट को टैग किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कानून की धज्जियां उड़ाने पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि स्पष्ट नहीं है कि बंदूक असली है या नकली लेकिन UP पुलिस ने इस पर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: स्कूली बच्ची के साथ छेड़खानी करते ऑटो ड्राइवर का वीडियो वायरल, मर्सिडीज के LOGO से पकड़ा गया आरोपी

एक ने लिखा कि इंस्टाग्राम स्टार सिमरन यादव लखनऊ में बीच हाइवे पर पिस्टल लहराकर डांस कर रही हैं। ये समाज में अपनी ताकत दिखाने के लिए रौब जमा रही हैं। यह कानून और आचार संहिता के खिलाफ है। एक ने लिखा कि ये बच्चों की पिस्टल है जो नाच गाने में यूज की जाती है। वीडियो देखकर आप कैसे कह सकते हैं कि ये असली बंदूक है। एक ने लिखा कि इन पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola