देवरियाः उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक सरकारी स्कूल की चौथी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बच्ची ने महज कुछ सेकेंड में ही यूपी के 75 जिलों के नाम फर्राटे से सुना दिए। इसके अलावा पहाड़े सुनाने समेत अन्य कई प्रतिभाएं भी इस बच्ची में बताई जा रही हैं। फिलहाल बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
सरकारी स्कूल में पढ़ती है बच्ची, स्कूल में है एक ही शिक्षक
जानकारी के मुताबिक बच्ची का नाम अंकिता चौरसिया है। वह देवरिया के आदर्श प्राथमिक विद्यालय, पार्वतीपुर में कक्षा चार में पढ़ती है। वायरल हुए वीडियो में बच्ची ने कैमरे के सामने पहले अपना परिचय दिया। इसके बाद यूपी के 75 जिलों के नाम फर्राटेदार अंदाज में सुनाए। विद्यालय के हेडमास्टर शत्रुघ्न मणि ने बताया कि बच्ची पढ़ने में काफी होशियार है। जिस तेजी के साथ वह यूपी के जिलों के नाम सुनाती है, उसी तेजी के साथ वह पहाड़े भी सुनाती है।
बिना कहे घर पर पढ़ती रहती है बच्ची
हेडमास्टर शत्रुघ्न मणि ने बताया कि उनके विद्यालय में वह अकेले शिक्षक हैं। उनके अलावा एक शिक्षामित्र हैं, जो अन्य विभागीय कार्यों में व्यस्त रहते हैं। वह अकेले ही स्कूल के सभी बच्चों को पढ़ाते हैं। वहीं बच्ची के माता-पिता ने बताया कि स्कूल में शिक्षक और घर पर बच्ची को पढ़ाते हैं। उनके एक बेटा भी है, जो कक्षा एक में पढ़ता है। उनका कहना है कि बच्चों को पढ़ने के लिए कहना नहीं पड़ता है।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
1 hr agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
5 hrs ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines