Divine ‘Lightning’ Iheme : जमैका के उसेन बोल्ट को दुनिया का सबसे तेज धावक माना जाता है। उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उसेन ने 8 बार ओलंपिक मेडल जीता है। अब एक नवयुवक की चर्चा हो रही है जो उसेन बोल्ट को भी पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला इंसान बनने की कोशिश में लगा हुआ है। महज 15 साल की ही उम्र में ही इस लड़के को ‘लाइटनिंग’ जैसा उपनाम दिया गया है। ये नाम ऐसे ही नहीं बल्कि उसी प्रतिभा के कारण मिला है।
डिवाइन इहेम ब्रिटेन के रहने वाले हैं और अपनी आयु के लोगों के बीच वह लगातार रिकॉर्ड बनाते और तोड़ते जा रहे हैं। डिवाइन इहेम 15 वर्ष की उम्र में अपने आयु वर्ग में 100 मीटर स्प्रिंट में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं। इहेम ने विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले उसेन बोल्ट और वर्तमान ओलंपिक चैंपियन नोआह लाइल्स (समान आयु) से भी अधिक तेज समय दर्ज किया है।
पिछले साल अगस्त में डिवाइन इहेम 14 वर्ष की आयु में जूनियर एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ 10.30 सेकंड में पूरी करके एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। आपको जानकारी हैरानी होगी कि एथलेटिक्स के दिग्गज बोल्ट का रिकॉर्ड उसी उम्र में 10.57 सेकंड था। इहेमे ने बताया, “मुझे 600 मीटर दौड़ से नफरत थी – मुझे याद है कि मैं रोया करता था। मेरी मां मुझे तब तक मजबूर नहीं करना चाहती थी जब तक मैं खुद इसके लिए तैयार नहीं था।
यह भी पढ़ें : पैरालंपिक का उसैन बोल्ट! लगातार जीते 5 गोल्ड, गर्लफ्रेंड को गोली मार उतारा मौत के घाट
उन्होंने आगे कहा कि मैं तो बस यही कहता हूं कि एक मुख्य लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करो। दो साल पहले मैंने पहली बार सबसे कम समय में दौड़ पूरी की थी, जब मैं 13 साल का था, उस वक्त मैंने 10.86 सेकंड का समय लिया था। यह मेरी पहली बड़ी उपलब्धि थी। मैं बस धीरे-धीरे इसी पर काम करते जा रहा हूं”।
यह भी पढ़ें : 14 साल के एथलीट ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, कौन हैं डिवाइन इहेमे?
इहेमे ने अपने करियर के लिए अपनी मां एनकिरुका को सबसे अधिक श्रेय देते हैं। उनका कहना है कि जब उन्होंने इतिहास में सबसे तेज 15 वर्षीय खिलाड़ी के रूप में रिकॉर्ड बनाया, तब वह नाइजीरिया में थीं। माना जा रहा है कि डिवाइन इहेम की नजर लॉस एंजिल्स में 2028 ओलंपिक खेलों में जगह बनाने पर है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
39 mins agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines