US Zoo Offers on Valentine’s Day: वेलेंटाइन डे के मौके पर अमेरिका के टेनेसी स्थित मेम्फिस जू (Memphis Zoo) ने एक खास पहल शुरू की है। इसके जरिए जू डोनेशन भी जमा करता है, जिसका इस्तेमाल वन्य जीवन के संरक्षण के लिए किया जाएगा। दरअसल, टेनेसी के मेम्फिस जू ने वेलेंटाइन डे के लिए एक मजेदार प्रमोशन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत करीब 875 रुपये (10 डॉलर) का डोनेशन देकर आप अपने एक्स प्रेमी या प्रेमिका को हाथी के मल का वीडियो भेज सकते हैं।
10 डॉलर देना होगा डोनेशन
इस अभियान के तहत 10 डॉलर का डोनेशन देने के बाद आप अपने एक्स को दो तरह के वीडियो में से एक भेज सकते हैं। इनमें एक वीडियो अंगूर खाते हुए एक प्यारा लाल पांडा का है जबकि दूसरा हाथी के शौच का एक हास्य वीडियो है। अपनी इस पहल को जू ने “डेटिंग या डंपिंग” का नाम दिया है। यह “डेटिंग या डंपिंग” ऑफर आपको अपने प्रेमी या पूर्व प्रेमी को एक मजेदार वेलेंटाइन गिफ्ट्स भेजने की सुविधा देता है।
जू ने दिया दो तरह का ऑप्शन
जू की ओर से ऑफर किए गए वेलेंटाइन डे के आश्चर्यजनक उपहारों के दो विकल्प हैं- “अंगूर खाते हुए लाल पांडा का एक मनमोहक वीडियो” या “हाथी के मल के ढेर का बदबूदार वीडियो।” टेनेसी जू ने अपनी वेबसाइट पर कहा, “क्या आपके पास कोई ऐसा एक्स फ्रेंड है जो एक शानदार सरप्राइज का हकदार है? इस वैलेंटाइन डे पर उसे हाथी से बात करवाएं। या हो सकता है कि आपको आपका प्रेमी मिल गया हो और आप उसे कुछ प्यारा उपहार भेजना चाहते हों? इसमें हमारे लाल पांडा आपकी मदद करेंगे।”
ऑफर की अंतिम तिथि 12 फरवरी
वेबसाइट ने अपनी पोस्ट में लिखा, “केवल 10 डॉलर के डोनेशन देने होंगे। आपकी यह भागीदारी मेम्फिस चिड़ियाघर में रहने वाले 3,500 से अधिक जानवरों की देखभाल और संरक्षण में सहायता करेगी। आपके नाम गोपनीय रहेंगे और इसका इस्तेमाल केवल आपके ऑर्डर को पूरा करने के उद्देश्य से किया जाएगा। जू के जानवर तैयार हैं, क्या आप तैयार हैं? इस ऑफर की अंतिम तिथि 12 फरवरी है।”
मेम्फिस जू ने सोशल मीडिया पर कहा कि हाथी के मल के वीडियो सिर्फ पूर्व प्रेमियों के लिए ही नहीं बल्कि अन्य लोगों के लिए भी अच्छे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है, “हो सकता है कि यह आपका परेशान करने वाला पड़ोसी, दबंग सास, पूर्व प्रेमी या वह सहकर्मी हो जो अभी भी आपको बुरे सपने में दिखता है। इस वैलेंटाइन पर, हाथी को मौका दीजिए और उसके मल के नाम पर अपने एक्स का नाम दे सकते हैं।”
ये भी पढ़ें:- Cave of Death: धरती पर ये जगह है खतरनाक, गुफा में घुसते ही हो जाती मौत! जानें वजह
मिलेगा डिजिटल वैलेंटाइन डे कार्ड
डोनेशन देने के बाद प्रतियोगी को एक डिजिटल वैलेंटाइन डे कार्ड भेजा जाता है। इस पहल से न केवल डोनेशन देने वाले को टूटे दिल से जूझने में मदद मिलती है। बल्कि एक कार्ड उसके एक्स को भी भेजा जाता है। पोस्ट में आगे बताया गया है, “डंपिंग ऑप्शन के साथ, आपको डिजिटल कार्ड शेयर करने के लिए एक शानदार वीडियो मिलेगा। इस अभियान के अंत में, हम सबसे लोकप्रिय नामों का खुलासा करेंगे। इसलिए जल्द करें, आज ही बुकिंग करने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएं।”
कॉकरोच को दो अपने Ex का नाम
यह पहला मौका नहीं है जब अमेरिकी जू ने ऐसी पहल की है। पिछले साल अमेरिका के टेक्सास में स्थित सैन एंटोनियो जू ने भी इसी तरह की पहल शुरू की थी। इस पहल को जू ने ‘क्राय मी अ कॉकरोच’ नाम दिया था। इसमें डोनेशन के तौर पर 5-25 डॉलर तक देने थे। प्रतियोगी कॉकरोच, चूहा या फिर किसी सब्जी को अपने एक्स का नाम दे सकते थे, फिर इन्हें जू में रहने वाले जानवरों को खिलाया गया था। जू की तरफ से वेबसाइट में बताया गया था कि वैलेंटाइन डे पर कोकरोच को अपने एक्स का नाम दो। उसे अमेरिकी जू में जानवरों को खिलाया जाएगा।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 hr agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
9 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
10 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines