Online Shopping Fraud : ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान कई लोग फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं, कभी फोन की जगह बिस्किट तो कभी साबुन मिलता है। अब एक महिला अधिकारी भी ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड का शिकार हो गईं। उन्होंने बताया कि हजारों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान का ऑर्डर किया था लेकिन जब डिलीवरी मिली तो चंद रुपये के नैपकिन निकले।
संभल में तैनात डिप्टी कलेक्टर वंदना मिश्रा ने 30 हजार रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान ऑर्डर किया था कुछ दिन बाद जब सामान की डिलीवरी आई तो उसमें नैपकिन निकले। डिप्टी कलेक्टर ने इसकी शिकायत की और शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।
संभल डिप्टी कलेक्टर वंदना मिश्रा का कहना है कि अगर एमेजॉन की तरफ से समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया तो वह इस संबंध में कंज्यूमर फोरम जाएंगी और FIR भी दर्ज करवाएंगी। वंदना मिश्रा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने साथ हुए फ्रॉड के बारे में बता रही हैं।
देखिए वीडियो
महिला अधिकारी वंदना मिश्रा ने बताया कि जब उनके साथ इस तरह की धोखाधड़ी हो सकती है तो आम इंसानों के साथ कितनी धोखाधड़ी होती होगी। वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्होंने एमेजॉन अधिकारी को कुछ घंटे का वक्त दिया है, अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कानून का सहारा लेंगी।
यह भी पढ़ें: Video: गले मिले प्रोफेसर तो भड़क गए मंत्री, बोले- समधी मिलन चल रहा है क्या?
सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स
एक ने लिखा कि क्या अब हमें ऑनलाइन शॉपिंग बंद कर देनी चाहिए? एक अन्य ने लिखा कि जब एक अधिकारी के साथ इस तरह की ठगी हो रही है तो आम जनता के साथ क्या क्या होता होगा? एक अन्य ने लिखा कि एमेजॉन के लोग यह देखकर फ्रॉड नहीं करते कि डिलीवरी किसके यहां होने वाली है बल्कि चांस की बात है कि इस बार आपका नंबर आ गया। आपसे उम्मीद है कि इन्हें माफी ना देकर कड़ी कार्रवाई करें।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines