हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पत्नी की भाभी से मोहब्बत का खतरनाक अंजाम, यूपी के बांदा की घटना अलर्ट करने वाली

Uttar Pradesh News :  मामला उत्तर प्रदेश के बांदा का है, यहां एक शख्स ने अपने प्यार को सही साबित करने के लिए अपनी जान दे दी। उसका अपनी ही पत्नी की भाभी से प्रेम संबंध चल रहा था। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Uttar Pradesh News :  उत्तर प्रदेश के बांदा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने प्यार की परीक्षा के लिए अपनी जान दे दी। शख्स का अपनी पत्नी की भाभी से प्रेम संबंध चल रहा था लेकिन इसका इतना खतरनाक अंत हुआ कि अब घर में चीख पुकार मच गई है। इस खबर को सुनने वाले भी हैरानी जता रहे हैं कि इतनी छोटी सी बात पर कौन अपनी जान दे सकता है।

पत्नी की भाभी से हुआ प्यार, कर लिया सुसाइड

जानकारी के मुताबिक, बांदा के रहने वाले एक शख्स को अपनी ही पत्नी की भाभी से प्यार हो गया। दोनों के बीच प्यार पनपा तो घर वालों को भी इसकी जानकारी लग गई। इसके बाद भी दोनों एक दूसरे से मिलते थे लेकिन एक दिन भाभी ने एक परीक्षा देने की बात कही तो शख्स ने अपनी जान दे दी।

प्यार की परीक्षा में दी जान 

मामला बिसंडा थाना क्षेत्र का है। यहां एक शादीशुदा लड़के ने सुसाइड कर लिया क्योंकि वह अपनी पत्नी की भाभी से प्यार करता था और उसने कहा था कि अगर मुझसे प्यार करते हो तो जान देकर दिखाओ। इसके बाद शख्स ने सुसाइड नोट लिखा और फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : इंस्टाग्राम की मोहब्बत का शादी से पहले जनाजा, दुल्हन बनने चली नाबालिग, बात खुली तो हंगामा

‘प्यार’ की दूरी से निराश था युवक  

हालांकि शख्स की सुसाइड के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों का आरोप है कि शख्स की पत्नी की भाभी ने उससे बात करना कम कर दिया था। इससे वह टेंशन में आ गया था। वह बहुत परेशान रहता था और किसी भी तरह से बात करना चाहता था लेकिन जब बात नहीं हो पाई तो उसने सुसाइड कर लिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : इंस्टाग्राम की मोहब्बत का शादी से पहले जनाजा, दुल्हन बनने चली नाबालिग, बात खुली तो हंगामा

शख्स की पत्नी की भाभी ने व्हाट्सऐप पर मैसेज किया था कि अगर तुम मुझसे प्यार करते हो तो अपनी जान देकर दिखाओ। तब मैं मानूंगी कि तुम मुझसे प्यार करते हो। शख्स ने इसे चैलेंज के तौर पर लिया और सुसाइड कर लिया। अब इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की गई है और अब मामले की जांच हो रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola