Unique Invention Video Viral: इंटरनेट पर अनोखे जुगाड़ के कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन इंस्टाग्राम पर वायरल हुई वेंडिंग मशीन में लगा जुगाड़ कहीं नहीं देखा होगा। जी हां, सोशल मीडिया पर एक सॉफ्ट ड्रिंक वेंडिंग मशीन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट की दुनिया ने सनसनी फैला रखी है। इस वीडियो में एक बाइक दिखाई दे रही है, जो असल में एक वेंडिग मशीन है। जी हां, शख्स ने अनोखा जुगाड़ लगाकर अपनी बाइक को ATM जैसी वेडिंग मशीन में बदल दिया, जिसमें ATM डालो, कुछ बटन दबाओ और सॉफ्ट ड्रिंक का ग्लास भर जाएगा।
वीडियो पर लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स ने अपनी बाइक की हेडलाइट को बड़ी चतुराई से ATM जैसी वेंडिंग मशीन में बदल दिया है। वीडियो में नजर आ रहा शख्स अपने डेबिट कार्ड को बाइक की हेडलाइट पर बने एक स्लॉट में डालता है। कुछ बटन दबाता है और एक छोटे से आउटलेट के नीचे रखे गिलास में सॉफ्ट ड्रिंक भर जाती है। सॉफ्ट ड्रिंक डिस्पेंस करने के बाद मशीन ATM की तरह ही कार्ड वापस कर देती है।
इस वीडियो को 26 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि कुछ भी हो सकता है। एक अन्य ने मजाक में कहा कि बाइक कहती है कि मेरी शक्तियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। एक शख्स ने पूछा कि क्या यह अल्कोहल मशीन नहीं है? एक व्यक्ति ने कहा कि वाह भाई, क्या बात है यार! कई अन्य लोगों ने हंसी के इमोजी के साथ इस वीडियो पर प्रतिक्रियाएं दी है।
एक लड़की का वीडियो भी आया था
बता दें कि भारतीयों द्वारा लगाए गए इस तरह के जुगाड़ के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके है। इससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा के देसी जुगाड़ का रचनात्मक उपयोग दिखाया गया था, जिसमें उसने सामान्य सब्जी की जगह रोटी के साथ मैगी नूडल्स डाल दी थी। वीडियो में दिखाया गया था कि लड़की ने रोटी का एक टुकड़ा तोड़ा। इसे मैगी में डुबोया और इसे सबसे अच्छा कॉम्बो बताया।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines