UK woman gets Rs 32 lakh compensation : एक लड़की सबसे कम उम्र की कर्मचारी के तौर पर एक कंपनी में काम करना शुरू किया लेकिन इसके कुछ ही दिन बाद लड़की को जॉब से निकाल दिया गया। इसके पीछे लड़की को जो कारण बताया गया, उसे जानकर वह हैरान थी। लड़की ने इसके लिए कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया। कंपनी ने कई सफाईयां कोर्ट के सामने पेश की लेकिन एक भी नहीं सुनी गई और लड़की को तीस लाख का मुआवजा देने का आदेश दिया गया।
ये है पूरी कहानी
काम पर स्पोर्ट शू पहनने के कारण एक 20 साल की लड़की को मुआवजे के रूप में 30,000 पाउंड (32,20,818 रुपये) दिए गए। एलिजाबेथ बेनासी नाम की लड़की ने 2022 में मैक्सिमस यूके सर्विसेज में काम करना शुरू किया था लेकिन बेनासी ने कहा था कि उन्हें नहीं पता था कि कंपनी का कोई ड्रेस कोड भी है। इसके साथ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें गलत तरीके से निशाना बनाकर नौकरी से निकाल दिया गया।
बच्चे की तरह हुआ व्यवहार!
एलिजाबेथ बेनासी ने बताया कि जूतों के कारण उन्हें गलत तरीके से निशाना बनाया गया, जबकि अन्य सहकर्मियों ने भी इसी तरह के जूते पहने थे और वे इससे बच गए। इसके बाद बेनासी ने कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके साथ एक बच्चे की तरह व्यवहार किया।
यह भी पढ़ें : डॉक्टर की करतूत से उड़े महिला के होश, बाएं पैर में लगी चोट दाहिने का कर दिया ऑपरेशन
वहीं भर्ती एजेंसी ने बताया कि बेनासी को सिर्फ तीन महीने के लिए ही काम पर रखा था, इसीलिए उसे नौकरी से निकाल दिया गया। वह सबसे कम उम्र की कर्मचारी थी, इसीलिए उसे “माइक्रोमैनेज” किया जा रहा था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद साउथ लंदन के क्रॉयडन में लेबर कोर्ट ने एलिजाबेथ बेनासी के पक्ष में फैसला सुनाया। साथ में यह भी कहा कि कंपनी ने युवा कर्मचारी में “गलतियां खोजने की इच्छा” दिखाई थी।
यह भी पढ़ें : अगले साल क्या सच में खत्म होगी दुनिया! पढ़ें, बाबा वेंगा की खतरनाक भविष्यवाणी
कोर्ट ने कंपनी से कहा कि यदि आपने उसे तीन महीने के लिए ही काम पर रखा था तो अपने ईमेल में इसका उल्लेख किया होता। इसके कारण बेनासी को कार्यालय पहुंचने पर तुरंत और अनुचित तरीके से इस बारे में फटकार लगी। कोर्ट ने 29,187 पाउंड (32 लाख रुपये) का मुआवजा देने के लिए भी कहा।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines