Indian Railway Derail : पिछले कुछ दिनों में ट्रेन दुर्घटना की कई खबरें सामने चुकी है। कुछ दुर्घटनाओं के पीछे साजिश भी रची गई थी। लगभग सभी दुर्घटनाओं के पीछे साजिश के एंगल से भी जांच की जा रही है। इसी बीच कुछ दिन पहले गुजरात में हुई घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है। जांच में सामने आया है कि दो लोगों ने Youtube पर वीडियो देखकर ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश रची थी।
क्या है पूरा मामला?
25 सितंबर को गुजरात के बोटाद में पटरी पर लोहे का एक टुकड़ा रखा गया था, जिससे टकराने के बाद पैसेंजर ट्रेन रुक गई थी। इस घटना के पीछे साजिश की बात सामने आई थी। अब घटना को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने मिलकर ट्रेन को लूटने के लिए साजिश रची थी। दोनों किसी तरह ट्रेन को पटरी से उतारना चाहते थे और फिर लूटपाट करने वाले थे।
पुलिस जांच में ये बात सामने आई है कि दोनों ने ट्रेन को रोकने के लिए प्लानिंग बनाई थी। इसके लिए उन्होंने Youtube का सहारा लिया था। Youtube पर वीडियो देखने के बाद दोनों ने पटरी पर लोहे का टुकड़ा रखा था। पुलिस ने बोटाद के ही अलाव गांव के जयेश उर्फ जलो नागर बावलिया और रमेश कांजी सलीया को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि दोनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। ऐसे में दोनों ने ट्रेन को लूटने का प्लान बनाया था। ट्रेन को रोकने के लिए ही दोनों ने लोहे का बड़ा टुकड़ा पटरी पर रख दिया था। साजिश की आशंका के चलते ही इस मामले की जांच बोटाद पुलिस कर रही थी। बोटाद के पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बोटाद जिला पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, एटीएस और केंद्र की एजेंसियों ने घटना की जांच की।
यह भी पढ़ें : ये क्या ड्रामा है? चलती ट्रेन में महिलाओं पर सवार हुआ ‘भूत’, अटक गईं लोगों की सांसे
बता दें कि 25 सितंबर को ओखा-भावनगर पैसेंजर ट्रेन (19210) सुबह करीब तीन बजे पटरी पर पड़े लोहे के टुकड़े से टकरा गई थी। इसके बाद ट्रेन कई घंटे तक खड़ी थी। हालांकि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई थी और जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines