हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'जुबान वालों, बेजुबानों से सीखो'; मुंह में बोतल लिए Tiger का वीडियो देख वनप्रेमियों ने दिखाया आईना

Wild Animal Tiger Video Viral: सोशल मीडिया पर बाघ का ऐसा वीडियो वायरल हुआ कि वनप्रेमियों ने दुनिया को आईना दिखा दिया। यूजर्स ने जमकर कमेंट किए और देशवासियों-टूरिस्टों से एक अपील भी की।

विज्ञापन
जंगल में तालाब से पानी की बोतल उठाते बाघ का वीडियो

Wild Animal Tiger Video Captured Plastic Bottle In Mouth: सोशल मीडिया पर जंगली जानवर बाघ के कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन बाघ का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है और देशवासियों को एक संदेश दे रहा है। हालांकि लोगों ने इस वीडियो के मजे भी लिए, लेकिन वनप्रेमियों ने उन्हें आईना दिखाया। वन्यजीव फोटोग्राफर दीप कथिकर द्वारा इस वीडियो को शूट किया गया और जिसे उन्होंने 13 फरवरी को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इसके बाद भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने वीडियो को अपने X अकाउंट पर शेयर किया।

 

मुंह से बोतल उठाकर जिप्सी के आगे छोड़ दी

23 सेकेंड के क्लिप में बाघ बाघिन भानुसखिंडी का शावक है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह तालाब से प्लास्टिक की बोतल को अपने मुंह से निकालता है। उसे लेकर चलता नजर आता है। दीप ने वीडियो को कैप्शन दिया कि टाइगर का प्यारा इशारा। हम अपने जंगलों को साफ रखने की कोशिश करेंगे। भानुसखिंडी का शावक, रामदेगी हिल्स। वहीं IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने कैप्शन दिया कि टाइगर ने प्लास्टिक की बोतल को तालाब से उठाकर वीडियो बना रहे शख्स की जिप्सी के आगे छोड़ दी। बाघ संदेश देना चाहता है कि आप अपना कचरा अपने साथ ले जाओ।

विज्ञापन

 

वीडियो के बहाने जंगल साफ रखने की अपील

IFS अधिकारी नंदा ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि जंगली जानवर (अ)सभ्यों का कचरा क्यों साफ करें? कृपया जंगल में प्लास्टिक और स्टायरोफोम ले जाना बंद करें। वहीं यूजर्स ने कमेंट किया कि यह देखो पढ़े लिखे लोगों की दुखद सच्चाई, जिसे बेजुबान जानवार छुपाने की कोशिश कर रहा है। एक यूजर ने पर्यटकों और सफारी पर जाने वालों से अपील की कि वे जंगलों को साफ रखें। दूसरी ओर वन्य जीव की यह हरकत देखकर वनप्रेमी सोशल मीडिया यूजर्स मंत्रमुग्ध थे और उतने ही दुखी भी थे। एक यूजर ने टिप्पणी की कि यह एक ही समय में सुंदर और दुखद है। मुझे शर्म आती है कि एक बाघ को हमारे पीछे सफाई करनी पड़ी।

यूजर्स ने लोगों को संदेश देते हुए किए कमेंट

एक अन्य यूजर ने लिखा कि एक सुंदर वीडियो। आइए अपने जंगल से प्यार करें और इसे प्लास्टिक मुक्त रखने का प्रयास करें। एक यूजर ने लिखा कि वाह, क्या वीडियो है! प्लास्टिक प्रतिबंध की आवश्यकता के बारे में जागरुकता बढ़ाने वाला यह सम्मोहक वीडियो विभिन्न प्लेटफार्मों पर प्रस्तुत करने योग्य है, जहां इसे व्यापक प्रशंसा मिलने की संभावना है। एक यूजर ने लिखा है कि वाकई इंसान सुधरना नहीं चाहते। कितनी बार प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने की कोशिश की गई। कम से कम जंगल को तो बख्श दो। एक यूजर ने लिखा कि इंसानों जानवरों से सीखो।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola