Bull Attack On School Going Girl Video Viral: लड़की मां-भाई के साथ स्कूल जा रही थी। गली में 2 सांड खड़े थे, जो अचानक उन पर झपट पड़े। मां-भाई तो डरकर भाग गए, लेकिन लड़की सांड का शिकार बन गई। वह चिल्लाने लगी। सांड ने उसे उठाकर पटक दिया। लड़की डर के मारे बेहोश हो गई। मां-भाई सांडों को भगाने की कोशिश करते रहे। सांड लड़की को उठाकर पटकते रहे। अपने पैरों में रौंदते रहे, लेकिन दिल झकझोर देने वाली बात यह है कि सड़क के पार खड़े लोग तमाशा देखते रहे। किसी ने लड़की को बचाने की कोशिश नहीं की, जबकि पीड़िता के मां-भाई लगातार साडों को भगाने की कोशिश करते रहे। एक शख्स ने लड़की को बचाने के लिए सांडों को भगाया, लेकिन वे उस पर भी हमलावर हो गए। आखिर में एक शख्स ने सांडों को भगाकर लड़की की जान बचाई, लेकिन तब तक लड़की अधमरी हो चुकी थी। उसे होश भी नहीं था।
वीडियो पोस्ट करके भाजपा सरकार पर तंज कसा गया
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो किस राज्य और शहर का यह पता नहीं चल पाया है, लेकिन शिवराज यादव नामक शख्स ने एक मिनट 16 सेकेंड के वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर शेयर किया है। साथ ही पोस्ट में शिवराज यादव ने लिखा कि आवारा सांडों से अब तक किसान ही परेशान थे। अब आम लोगों पर भी वे हमला करने लगे हैं। मां और भाई के साथ स्कूल से आ रही बच्ची को सांडों ने पटक-पटक कर अधमरा कर दिया। शिवराज ने पोस्ट में भाजपा और मोदी सरकार भी हमला बोला। शिवराज ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले कहा था कि गलियों में घूमने वाले सांडों का इंतजाम किया जाएगा, लेकिन सरकार मस्त है और जनता त्रस्त है। आज तक पूरे देश में गलियों में घूमने वाले सांडों को कोई कुछ नहीं कर पाया। सांडों के हमले से बचाने का कोई समाधान कोई नहीं निकाल पाया।
यूजर्स ने वीडियो देखकर तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं
वहीं यूजर्स ने वीडियो देखकर तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं। एक यूजर ने लिखा कि लड़की से ज्यादा तरस तो उस शख्स पर आ रहा है, जो खड़े होकर तमाशा देख रहा है। ऐसे लोग हमारे समाज पर कलंक है। एक यूजर ने लिखा कि इस विडियो में कुछ कायर नज़र आ रहे हैं, जो असल में मर चुके हैं, बस ज़िंदा होने का ढोंग कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि सरकार तो दोषी है ही, सबसे बड़े दोषी वे लोग हैं, जो खड़े होकर तमाशा देख रहे हैं। एक और यूजर ने वीडियो देखकर कमेंट किया कि जब जानवरों वाली सोच के लोगों के हाथ में देश की बागड़ोर हो तो नतीजे भी ऐसे ही होंगे।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
9 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
11 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
12 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
13 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines