हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

वाह आंटी जी! ट्रेन में अपनी सीट पर ही महिला पकाने लगी मैगी, जब रेलवे तक पहुंची Video तो…

एक वीडियो X पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला को एसी कोच में इलेक्ट्रिक केतली की मदद से नूडल्स पकाते दिख रही हैं. जिसके बाद रेलवे ने सुरक्षा चेतावनी के साथ उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

भारतीय रेलवे की एक ट्रेन के एसी कोच में एक महिला द्वारा इलेक्ट्रिक केतली से मैगी पकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस वीडियो में महिला को कोच के पावर सॉकेट में केतली लगाकर मैगी बनाते देखा जा सकता है. रेलवे के सॉकेट सिर्फ मोबाइल चार्ज करने के लिए होते हैं, फिर भी महिला ने अपनी यात्रा के दौरान खाना बनाने के लिए इस कनेक्शन का इस्तेमाल किया है. वीडियो वायरल होने के बाद मध्य रेलवे ने कड़ी सुरक्षा सलाह जारी की और कहा कि ट्रेन में इलेक्ट्रॉनिक केतली का इस्तेमाल सख्त वर्जित, असुरक्षित और दंडनीय अपराध है.

रेलवे ने चेताया कि ऐसा करने से आग लगने का खतरा है और साथ ही ट्रेन में मौजूद अन्य यात्रियों को नुकसान पहुंच सकता है. इतना ही नहीं बल्कि इस स्टेंट बाजी के चक्कर में अन्य इलेक्ट्रॉनिक पोर्ट में खराबी आ सकती है. यात्रियों को ऐसे किसी भी खतरनाक व्यवहार से बचने की सलाह दी जाती है और अगर वे ऐसी किसी भी गतिविधि को नोटिस करते हैं, तो उनसे अनुरोध है कि वे सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दें. ताकि इस तरह की हरकत फिर कोई दुबारार न कर सके.

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ यात्रियों नें जमकर कमेंट किए. वही ऐसे कई यूजर्स है जिन्होनें वीडियो पर सवाल भी उठाए. एक यूजर ने टिप्पणी की, “यह जरूरी है कि सभी यात्री समझें कि यह कोई हैकिंग नहीं, बल्कि एक गंभीर सुरक्षा खतरा है. उम्मीद है कि यह दूसरों के लिए एक कड़ी चेतावनी होगी कि वे कंटेंट के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट या वीडियो को न बनाएं. वही बात करें अगर दूसरे यूजर की तो उसने यह सवाल उठाया कि अगर यह घटना उस समय हो रही थी तो “कोच अटेंडेंट क्या कर रहा था? अगर उन्होंने उसकी बात नहीं मानी, तो उसे उन्हें ऐसा करने से रोकना चाहिए था और फिर भी नहीं मान रही थी तो भारतीय रेलवे से बात कर पुलिस को इस बारे में जानकारी देनी चाहिए थी.

यह भी पढ़ें- वोटिंग के समय Index Finger पर ही क्यों लगाई जाती है इलेक्शन इंक, अगर मतदाता के दोनों हाथ ही न हो तब क्या होता है?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें