हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Durga Puja: बंगाली गाने पर TMC सांसद ने किया खूबसूरत डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन

Durga Puja: पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश में दुर्गा पूजा नवरात्रि की धूम है। गुजरात से लेकर देश के अलग-अलग इलाकों से गरबा, डांडिया के खूबसूरत वीडियोज सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा का भी एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में महुआ नादिया में स्थानीय लोगों के साथ बंगाली गाने पर डांस करतीं नजर आ रहीं हैं।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान महापंचमी समारोह में शिरकत करने पहुंचीं थीं। उन्होंने समारोह का एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा कि नादिया में महापंचमी समारोह के खूबसूरत क्षण।

विज्ञापन

वीडियो में मोइत्रा को एक बंगाली लोक गीत ‘सोहाग चंद बोदोनी धोनी नाचो तो देखी’ पर कई अन्य महिलाओं के साथ नृत्य करते देखा जा सकता है। इस गाने का हिंदी अनुवाद है, “हे सुंदर महिला, चंद्रमा की तरह चेहरे के साथ, मुझे दिखाओ कि तुम कैसे नृत्य करते हो।” बताया जा रहा है कि डांस के बाद महुआ मोइत्रा ने गाना भी गाया।

बता दें कि नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव के पांचवें दिन को महापंचमी कहा जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप स्कंदमाता की पूजा की जाती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola