Ashwini Vaishnaw: ऐसे युग में जहां डिजिटल भुगतान भारत में अधिकांश लोगों के लिए बहुत जरूरी बन गया है। वहीं, इसके इस्तेमाल को लेकर भी खूब नए तरीके आ गए हैं। इस बीच एक आंटी के पेमेंट लेने के स्टाइल ने सबको हैरान कर दिया। सब्जी विक्रेता के जुगाड़ को दिखाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इसने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का भी ध्यान खींचा।
महिला का वीडियो महाराष्ट्र किसान के इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया था और इसे 15 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो में शख्स महिला विक्रेता से कुछ मूंगफली खरीदता नजर आ रहा है। जब वह उनसे QR कोड मांगता है, तो उसके बाद जो होता है, वह काफी शॉकिंग रहता है। दरअसल, महिला ने तराजू के पीछे QR कोड लगा रखा होता है और यह देखते ही वह शख्स एक मिनट को रुक जाता है। मानों जैसे यह उसके लिए ऐसा पहला उदाहरण हो, जहां ऐसी जगह कोड लगाया गया हो।
अश्विनी वैष्णव ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘डिजिटल इंडिया ने नया रिकॉर्ड हासिल किया है। अगस्त-23 में UPI भुगतान लेनदेन 10 बिलियन का आंकड़ा पार कर गया।’
कुछ दिन पहले, भारत में भुगतान करने के लिए यूपीआई का उपयोग करने वाले संघीय डिजिटल और परिवहन मंत्री वोल्कर विस्सिंग का एक वीडियो वायरल होने के बाद, भारत में जर्मन दूतावास ने भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे की सराहना की और इसे देश की सफलता की कहानियों में से एक बताया। बता दें कि जुलाई 2023 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में घोषणा की थी कि दोनों देश यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) भुगतान मोड का उपयोग करने पर सहमत हुए हैं। वहीं, अब श्रीलंका, फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर ने भी उभरते फिनटेक और भुगतान समाधानों पर भारत के साथ साझेदारी की है।
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
22 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
1 day agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines