Teacher Viral Video : अध्यापक या गुरु पर बच्चों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी होती है। अगर अध्यापक पूरे मन से बच्चों को पढ़ाता है, तो वह उनके मन से जुड़ जाता है। दोनों के बीच एक अटूट रिश्ता बन जाता है। इस वक्त एक दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक टीचर अपने बच्चों को बिना देखे सिर्फ आवाज से पहचान रही हैं।
आज के समय में, जहां एक क्लास के बच्चों के नाम याद रखना शिक्षकों के लिए मुश्किल हो जाता है, वहीं एक ऐसी भी टीचर हैं, जो सिर्फ आवाज से अपने छात्रों को पहचान लेती हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
बिना देख बच्चों को पहचानने वाली टीचर का वीडियो वायरल
वीडियो में एक टीचर कुर्सी पर बैठी हुई हैं और उनके पीछे कई छात्र लाइन में खड़े हैं। जैसे ही छात्र एक-एक करके बोलते हैं, टीचर उनका नाम बता देती हैं। वह छात्रों के बोलने के तरीके और आवाज से उनका नाम पुकार रही हैं। क्लास में एक-दो नहीं, बल्कि कई छात्र हैं। यह असंभव सा लगता है, लेकिन जब टीचर ने सभी छात्रों का नाम सही-सही बताया, तो सब हैरान रह गए।
सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
अब इस महिला टीचर की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “यह छात्रों के प्रति समर्पण है।” एक ने लिखा, “ये तो गजब है, इस टीचर को अवार्ड मिलना चाहिए।” एक अन्य ने लिखा, “यह टीचर वाकई शिक्षिका बनना चाहती थीं। कुछ लोग मजबूरी में टीचर बन जाते हैं और बस उन्हें कोटा पूरा करना होता है।”
यह भी पढ़ें : उड़ने वाली कार के ट्रायल का वीडियो वायरल, ट्रैफिक को पीछे छोड़ ऐसे निकल गई आगे
एक अन्य यूजर ने लिखा, “इस अद्भुत प्रतिभा के लिए उन्हें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाना चाहिए। कृपया इस तरह के शिक्षकों को प्रोत्साहित करें।” एक और यूजर ने लिखा, “इस तरह के टीचर्स की भारी कमी है। आजकल ऐसे टीचर कहां मिलते हैं?”
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines