टीचर और स्टूडेंट्स का रिश्ता बहुत प्यारा होता है। वो टीचर ही होता है जो स्टूडेंट्स को सही मार्ग दिखाता है और उन्हें लाइफ में तरक्की करने के लिए प्रेरित करता है। इंटरनेट पर एक स्टूडेंट का अपनी टीचर को भेजा गया वॉट्सऐप मैसेज वायरल हो रहा है। Twitter पर इस संदेश को लगभग 60 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, लोग इसे सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर कर रहे हैं। दरअसल, टीचर ने छात्र से कहा था कि वह ‘कभी कुछ नहीं कर पाएगा।’ इसी को लेकर उसने अपनी टीचर को दो साल बाद यह मैसेज किया- मैं 2019-20 बैच में आपका 10वीं का छात्र था। छात्रा का व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है
ये है पूरा वाक्या
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस व्हाट्सएप चैट में आप देख सकते हैं कि छात्रा ने उस टीचर को जवाब दिया है जिसमें उसने कहा था, ‘तुम कुछ नहीं कर पाओगी।’छात्रा ने बोर्ड एग्जाम को अच्छे नंबरों से पास किया और फिर टीचर को मैसेज भेजा कि उसने उन्हें गलत साबित कर दिया है। छात्रा ने पहले टीचर के नंबर को निकाला और वेरिफाई कि वो उन्हीं का नंबर है। फिर उसने उन्हें याद दिलाया कि आपने उसकी असफलता की बात कही थी लेकिन मेहनत के जरिए उसने टीचर की बात को गलत साबित कर दिया।
https://twitter.com/AwanishSharan/status/1551900927832887297
वॉट्सऐप चैट का यह स्क्रीनशॉट ट्विटर यूजर @hasmathaysha3 ने शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- दो साल पहले मैंने और मेरे दोस्तों ने फैसला किया था कि जिस दिन हमारा रिजल्ट आएगा उस रोज हम अपनी टीचर को मेसेज भेजेंगे। इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तक 58 हजार से अधिक लाइक्स और 5.5 हजार रीट्वीट्स मिल चुके हैं। साथ ही, यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी। एक शख्स ने लिखा- भाई… मुझे गर्व है तुम पर। तो कुछ ने पूछा कि टीचर ने क्या रिप्लाई दिया। इसी तरह से बहुत से यूजर्स छात्र की सराहना कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines