Online Scam : ऑनलाइन स्कैम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। थोड़ी से लापरवाही से स्कैमर्स लाखों का चूना लगा दे रहे हैं। कभी बैंक कर्मचारी बनकर तो कभी पुलिसकर्मी बनाकर स्कैमर्स लोगों को फोन कॉल या मैसेज करते हैं। अगर किसी से इन्हें पहचानने में धोखा हुआ तो उसे ठग लेते हैं। हरियाणा के एक डेवलपर को जब स्कैमर ने मैसेज किया तो ठगने की फिराक में बैठे शख्स को ही डेवलपर ने ऑफर दे दिया।
गुरुग्राम में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर गौरव शरण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें स्कैमर के साथ उनकी बातचीत पढ़ी जा सकती है। स्कैमर ने शुरुआत में HDFC बैंक का प्रतिनिधि बनकर उन्हें मैसेज किया। गौरव शरण को मैसेज आया कि उनका HDFC बैंक खाता बंद कर दिया गया है और एक्टिव करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना पैन कार्ड नंबर अपडेट करें।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर को ठगने पहुंचा, हो गया खेला
मैसेज देखते ही गौरव शरण समझ गए कि ये किसी फ्रॉड की हरकत है। गौरव ने जवाब दिया कि ठीक है भैया। इस पर स्कैमर ने जवाब दिया कि बस लिंक खोलें और अपना पैन नंबर अपडेट करें। शरण ने तब जवाब दिया, तुम्हारी वेबसाइट देखकर साफ पता चल रहा है कि ये फेक वेबसाइट है। मैं एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूं, मैं आपकी वेबसाइट के पेज को फिर से डिजाइन करने में मदद कर सकता हूं।
इतना ही नहीं, गौरव ने कहा कि बस 20,000 रुपये में वेबसाइट को एकदम एचडीएफसी नेटबैंकिंग साइट की तरह बना देंगे। इस पर स्कैमर ने कहा कि इसका कोई सैंपल भेजो। गौरव ने स्कैमर के साथ हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा है कि कभी भी डेवलपर के साथ खिलवाड़ न करें। अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : क्या अनंत अंबानी की Caretaker को मिलती थी 2.5 लाख रुपए सैलरी, इंटरव्यू में खुद किया खुलासा
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आपदा में अवसर तलाशा जा रहा है। एक ने लिखा कि उससे 20 हजार लेकर उसे ही ब्लॉक कर देना चाहिए था। स्कैमर के साथ ही स्कैम करना था। एक अन्य ने लिखा कि भाई आपने उसके ही मजे ले लिए। क्या स्कैमर बनेगा ये? एक अन्य ने लिखा कि स्कैमर्स को अब नया तरीका खोजना चाहिए, सब एडवांस हो गए हैं ,दिन भर मेहनत के बाद एक दो या हफ्ते में कोई एक बेचारा फंसता होगा, जिनके साथ ये लोग ठगी करते हैं।
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
14 hrs agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
20 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
4 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
4 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
6 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines