हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

90 हजार की स्कूटी और पुलिस ने लगाया एक लाख से अधिक का जुर्माना, जानिए क्या है वजह

Scooter Challan Issued 255 Times By Bengaluru police : नियमों का पालन ना करने पर बेंगलुरु पुलिस ने एक दोपहिया गाड़ी का 255 बार चालान काट दिया, इसके बाद स्कूटर जब्त कर लिया गया।

विज्ञापन

Scooter Challan Issued 255 Times By Bengaluru police: ट्रैफिक नियमों का पालन ना करने पर पुलिस चालान करती है और जुर्माना वसूलती है। अब पुलिस हाईटेक भी हो चुकी है। सीसीटीवी कैमरे से लोगों पर निगरानी रखी जाती है और नियम तोड़ने पर कार्रवाई होती है। बेंगलुरु से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक शख्स पर लाखों रुपये का जुर्माना लगा दिया है।

बेंगलुरु के एक शख्स को इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि उसके घर के बाहर ट्रैफिक पुलिस का कैमरा लगा हुआ है। पिछले तीन साल से वह ट्रैफिक नियमों का पालन किए बिना स्कूटर लेकर निकलता था। पुलिस उसका चालान काट देती थी लेकिन वह ना तो चालान भरता था और ना ही नियमों का पालन करता था। अब पुलिस ने उसकी 90 हजार की स्कूटी के लिए एक लाख से अधिक का जुर्माना भेजा है।

255 बार तोड़ा ट्रैफिक नियम

जानकारी के अनुसार, शख्स पर 255 बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। पुलिस जब ऐसे वाहनों की लिस्ट तैयार कर रही थी, जिनपर 50 से अधिक बार जुर्माना लगाया चुका है तो उन्हें एलुमलाई के बारे में जानकारी मिली। एलुमलाई ने 10 हजार जुर्माना भरने के बाद 20 उल्लंघन से मुक्ति पा ली लेकिन उसके बाद उसने इस पर ध्यान देना ही बंद कर दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘लड़कियों को भी कर दिया फेल’, शख्स ने किया ऐसा डांस, तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए लोग

ऐसे में पुलिस ने उसकी सुजुकी एक्सेस स्कूटर को भी जब्त कर लिया है। एलुमलाई के घर के बाहर ही इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) कैमरे लगे थे, जिसकी उसे जानकारी नहीं थी। कभी वह बिना हेलमेट के निकलता तो कभी गलत दिशा में ड्राइव करता। जिस पर उसका चालान कटता गया। जानकारी के अनुसार, एलुमलाई पर 1.34 लाख रुपये का जुर्माना लगा है।

विज्ञापन

बेंगलुरु पुलिस ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को सबक सिखाने के तरह-तरह की तरकीबें अपना रही है। नियमों का उल्लंघन पर पुलिस ऑफिस तक को इसके बारे में सूचना दे देती है ताकि उन पर नियमों का पालन करने का दबाव बढ़े।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola