funny quotes written on trucks: ट्रक के पीछे लिखी गई शायरी या स्लोगन को आपने पढ़ा हो होगा। कुछ ट्रक पर तो बेहद मजेदार पंक्तियां या लाइनें लिखी होती हैं। अधिकतर ट्रक पर यह जरूर लिखा होता है कि ‘बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला ‘ आपने भी इसे किसी बड़ी गाड़ी या ट्रक के पीछे जरूर पढ़ा होगा लेकिन क्या आप इसकी अंग्रेजी जानते हैं? एक ट्रक चालक ने इसका अंग्रेजी वर्जन लिखावाया है, जो अब वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने एक ट्रक के पीछे लिखी लाइन को शेयर किया। ट्रक की फोटो शेयर कर लिखा, ” उत्तर भारत के लोग जब बेंगलुरु में अपना ट्रक लेकर पहुंचते हैं तब।” ट्रक पर लिखा था कि BAD NAZAR WALE YOUR FACE WILL BE BLACK । जिसका मतलब यही है कि बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला।
सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो गया, इस पोस्ट को @swatic12 नाम के X यूजर ने शेयर किया था, जिसे डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने देखा है और बड़ी संख्या में लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
एक ने लिखा कि इसकी भी अंग्रेजी मेरी जैसी ही है। एक ने लिखा कि जब 6 महीने बाद वापस भारत आओ तो इतना बदलाव देखने को मिलता है। एक ने लिखा कि इसके जरिए दो राज्यों के बीच दूरी पैदा करने की कोशिश ना करें, वह ट्रक महाराष्ट्र का है तो उत्तर भारत का क्या लेना देना? एक ने लिखा कि भाई ने क्या क्रिएटिविटी दिखाई है।
यह भी पढ़ें : नमाज पढ़ रहे लोगों के सामने हनुमान चालीसा पढ़ने लगे यात्री, प्लेटफॉर्म का वीडियो वायरल
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ट्रक ड्राइवर मेहनती होते हैं, वह महीनों बाहर रहते हैं, उनका मजाक नहीं बनाना चाहिए। एक ने लिखा कि ट्रकों पर नई लाइन लिखवाने के लिए बड़ी होड़ रहती है, ऐसे में हो सकता है कि किसी ने क्रिएटिवटी दिखाई हो। हिंदी कहावत को अंग्रेजी के साथ मिक्स पढ़कर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines