Saharanpur BJP Leader: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के एक भाजपा नेता पर अभिनेत्री ने बेहद संगीन आरोप लगाये हैं। अभिनेत्री का कहना है कि भाजपा नेता ने ना सिर्फ उसको धोखा दिया है बल्कि उसकी भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ किया है। अभिनेत्री ने सीएम योगी और प्रधानमंत्री मोदी से मदद की गुहार लगाई है। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड की एकअभिनेत्री ने भाजपा के महानगर अध्यक्ष पर यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो के जरिए अभिनेत्री ने यह भी कहा कि अगर मुझे या मेरे बच्चे के साथ कुछ हो गया तो उसे माफ मत करना। महिला का कहना है कि उसने उत्तर प्रदेश के तमाम बड़े नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट के नीचे जाकर कमेंट कर मदद मांगी लेकिन किसी ने नहीं सुनी।
अभिनेत्री ने कहा कि भाजपा नेता पहले उसके बेटे के लिए गिफ्ट भेजता था, इससे अभिनेत्री और भाजपा के नेता के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और फिर दोनों रिलेशन में आ गए। अभिनेत्री का कहना है कि मुझे लग रहा है कि मैं फंस चुकी हैं। मैं सिंगल मदर हूं। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है कि करूं क्या? उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी से भी अभिनेत्री ने नेता को पार्टी से निकालने की मांग की है।
अभिनेत्री ने कहा कि ऐसे नेताओं को राजनीति से निकालकर दूर कर देना चाहिए। आरोप लगाने वाली बॉलीवुड में करीब 20 साल से काम कर रही है और 250 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुकी है। उसका वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी मच गई है। भाजपा नेता ने अभिनेत्री के आरोपों को गलत बताया है और कहा है कि राजनीतिक द्वेष भाव के चलते महिला को हथियार बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Viral : शरीर से लिपटा रहा अजगर, मौज लेता रहा ‘शराबी’; लोग बोले- सांप को बचा लो कोई
वहीं अभिनेत्री ने यह भी कहा है कि मैं इस कदर परेशान हो गई कि कुछ करने को सोच रही थी लेकिन अपने बच्चे के लिए जिंदा है। वह सहारनपुर जाकर इंसाफ मांगेगी और सबूत भी दिखाएगी। बताया जा रहा है कि स्थानीय भाजपा नेता मामले को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
8 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
8 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
10 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines