हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सीमा हैदर और सचिन मीणा की शादी कराने वाले पंडित को नोटिस, क्या है पूरा मामला

Seema Haider Sachin Meena : सीमा हैदर के पति का कहना है कि ये शादी गैरकानूनी है। गुलाम हैदर की याचिका पर गौतमबुद्ध नगर की फैमिली कोर्ट में सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने पंडित , बराती और वकील को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन

Seema Haider Sachin Meena : पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अब अपनी नई जिंदगी शुरू कर चुकी हैं लेकिन कानून और विवाद उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है। सीमा हैदर के पूर्व पति गुलाम हैदर ने कोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है। अब कोर्ट ने इस मामले में पंडित, वकील और बारातियों को नोटिस जारी किया है और कोर्ट के समक्ष पेश होने का आदेश दिया है।

फैमिली कोर्ट में गुलाम हैदर की याचिका पर सुनवाई

कुछ समय पहले ही सीमा हैदर और सचिन मीणा ने शादी की सालगिरह मनाई थी। इसमें कई लोगों के साथ ही वकील एपी सिंह भी शामिल हुए थे। गुलाम हैदर ने इस शादी को गैरकानूनी बताते हुए याचिका दायर की है। गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक का कहना है कि गौतम बुद्ध नगर की फैमिली कोर्ट ने उनकी याचिक स्वीकार कर ली है।

गुलाम हैदर के वकील का कहना है कि कोर्ट ने बरातियों, वकील और पंडित को नोटिस जारी कर 25 मई को पेश होने के लिए कहा है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि अगर ये सभी 25 मई को कोर्ट के सामने पेश नहीं होते हैं तो एक तरफा सुनवाई हो सकती है। मामले की अगली सुनवाई 27 मई को होने वाली है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : सीमा हैदर को क्या अब मिल सकेगी भारतीय नागरिकता? CAA लागू होने पर क्या बोली ‘पाकिस्तानी भाभी’

गुलाम हैदर ने ना सिर्फ सीमा और सचिन की शादी पर सवाल उठाए हैं बल्कि बच्चों के धर्म परिवर्तन पर भी सवाल उठाए हैं। गुलाम हैदर ने कहा है कि कानूनी तौर से सीमा उसकी पत्नी है तो वह सचिन से शादी कैसे कर सकती है? ये गैरकानूनी है।

विज्ञापन

बता दें कि सीमा नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी। कुछ महीने बाद पुलिस को इसकी भनक लगी तो गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने सीमा और सचिन से पूछताछ की थी। मामले का खुलासा होने के बाद से ही सीमा के पूर्व पति गुलाम हैदर इस शादी को गैरकानूनी बताते हुए सीमा को पकिस्तान वापस भेजने की मांग कर रहा है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola