Weird News : कई बार पति और पत्नी के रिश्तों में खटास आती है। दोनों मिलकर इसे बचाने और सुलझाने की कोशिश करते हैं। कई बार लोग अपने रिश्ते को बचाने की अंतिम कोशिश भी करते हैं। एक ऐसा ही कपल अपने रिश्ते में आई कड़वाहट से गुजर रहा था। ऐसे में पति ने जब अपने इस रिश्ते को बचाने की अंतिम कोशिश की, तो वह उसी पर भारी पड़ गया। पत्नी को सरप्राइज देने के लिए पति ने 27 लाख रुपये की कार खरीदी थी, लेकिन आखिर मामला उल्टा क्यों पड़ गया?
मामला रूस की राजधानी मॉस्को के पास माइटिश्ची का है। यहां अपनी पत्नी के साथ चल रहे खराब रिश्ते को बचाने के लिए शख्स की कोशिश तमाशे में बदल गई। दरअसल, शख्स ने अपनी पत्नी को वैलेंटाइन डे पर एक शानदार उपहार देकर उसे आश्चर्यचकित करने का इरादा किया और एक पोर्श मैकन उपहार में दी, लेकिन पत्नी ने उसे अस्वीकार कर दिया। इसके बाद पति ने उसे कूड़ेदान में फेंक दिया।
पत्नी को सरप्राइज देने के लिए खरीदी 27 लाख की कार
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अपने वैवाहिक जीवन को बचाने के लिए पति ने लगभग 3 मिलियन रूबल (लगभग 27 लाख रुपये) की कीमत पर पोर्श मैकन कार खरीदी। हालांकि, यह नई कार नहीं थी, इस कार का पहले से ही एक्सीडेंट हो चुका था और वह क्षतिग्रस्त थी। पति का प्लान था कि कार को ठीक करवाकर वह 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी पत्नी को भेंट करेगा। हालांकि, उसने 14 फरवरी को ही वैलेंटाइन डे पर पत्नी को सरप्राइज करने की कोशिश की, लेकिन मामला उल्टा पड़ गया।
कैसे उल्टा पड़ गया मामला?
दरअसल, जब पत्नी ने देखा कि कार तो टूटी हुई है और पुरानी है, तो उसने अपमानित महसूस किया। उसने इस गिफ्ट को लेने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद पति ने बड़े कूड़ेदान में कार को फेंक दिया। कूड़ेदान में कार को देखकर स्थानीय लोग हैरान रह गए। हालांकि, लोग इस बात को लेकर चकित हैं कि आखिर उसने कार को कूड़ेदान में रखा कैसे?
यह भी पढ़ें : ससुराल के लहंगे ने तुड़वा दी शादी, दुल्हन ने कही ऐसी बात, दूल्हे समेत खाली लौटी बारात
15 दिन से अधिक हो गए और यह कार कूड़ेदान में ही पड़ी हुई है। पूरे इलाके में इस कार की चर्चा हो रही है। लोग इस कार को देखने और उसके साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि, अब इस कार का क्या होगा, इसको लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
41 mins ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines