हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ओ भाई! थाने में घुसकर पुलिसवाले को पीटते शख्स का वीडियो वायरल

Ranchi Police Viral Video : रांची का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी को कुछ युवक मिलकर थाने में ही पीट रहे हैं। खुद को भाजपा से जुड़े होने का दावा करने वाले लड़कों पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन

Ranchi Police Viral Video : झारखंड की राजधानी रांची से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां कुछ लोगों ने मिलकर थाने में घुसकर पुलिस वालों को पीट दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर लोगों में इतनी हिम्मत कहां से आई कि वह थाने में घुसकर पुलिसवालों को ही पीट रहे हैं।

मामला रांची के लालपुर पुलिस स्टेशन का है, जहां थाने के अंदर घुसकर दो लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति पुलिसकर्मी की पिटाई करता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि पुलिसकर्मी मदद की गुहार लगा रहा है। हमलावरों की पहचान रवि रंजन लाकड़ा और विनोद लाकड़ा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार (6 सितंबर) को दोपहर करीब 1 बजे पुलिस जांच के दौरान उन्हें रोका गया था और लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया था। बताया गया कि गाड़ी पर भाजपा का पोस्टर लगा हुआ था, जिसके मुताबिक वे भाजपा कार्यसमिति के सदस्य हैं। जब पुलिसवालों ने उन्हें रोका तो वह भड़क गए और पुलिस वालों को धमकाना शुरू कर दिया, इतना ही नहीं वर्दी उतरवा लेने की धमकी भी दी।


पुलिस कार में सवार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां एक शख्स ने पहले पुलिसकर्मियों से बहसबाजी की और फिर मारपीट करने लगा। इस दौरान कुछ अन्य लोग भी इस मारपीट में शामिल हो गए। वहीं पुलिसकर्मी मदद के लिए आवाज देता रहा। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो अब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : 4 साल की उम्र में गायब हुई, 38 साल जंगलों में रही ये महिला; हुलिया देख डर गए लोग

बताया गया कि जब जांच की गई तो पता चला कि किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े हुए हैं। कार सवार लोगों के खिलाफ पुलिस पर हमला, लापरवाही से गाड़ी चलाना, सरकारी काम में बाधा डालना और नेमप्लेट का दुरुपयोग करने समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें