हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बड़े होटल की मार्केटिंग मैनेजर का कार से पीछा किया, फिर जड़ दिया मुक्का- पुणे में हुए रोड रेज का वीडियो वायरल

Pune Road Rage Viral Video : महाराष्ट्र के पुणे से एक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है, यहां एक शख्स ने एक महिला को पीट-पीटकर घायल कर दिया है। महिला ने वीडियो बनाकर बताया है कि आखिर पूरा माजरा क्या था?

विज्ञापन

Pune Road Rage Viral Video : पुणे में एक और रोड रोज की घटना सामने आई है। यहां एक महिला को कार सवार शख्स ने दिन दहाड़े पीट दिया। मामूली सी बात पर महिला की इस कदर पिटाई हुई कि उसके मुंह से खूब निकल आया। महिला ने वीडियो जारी कर पूरी घटना के बारे में लोगों को बताया और यह वीडियो वायरल हो गया है।

कार सवार द्वारा मुक्का मारे जाने से घायल महिला ने कहा है कि एक कार करीब 2 किमी से मेरा पीछा कर रही है, मैं दो बच्चों के साथ स्कूटी पर थी। वह तेजी और खतरनाक तरीके से कार चलाते हुए मेरी तरफ आया तो मैंने बाईं तरह लेकर अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। वह बुजुर्ग शख्स मेरे पास आया और मारना शुरू कर दिया । उसने मुंह पर मुक्का मारा, जिससे मेरी ऐसी हालत हो गई है।


शेरेटन ग्रैंड पुणे में मार्केटिंग और कम्युनिकेशन मैनेजर जेरलिन डिसिल्वा ने खून से लथपथ इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है। बताया गया कि मारपीट से उनके साथ मौजूद बच्चे रो पड़े लेकिन उस आदमी ने परवाह नहीं की। वहां से गुजर रहे एक कपल ने रुककर डिसिल्वा की मदद की। जब घटनास्थल पर लोग पहुंचने  लगे तो आरोप भागने लगा लेकिन डिसिल्वा ने हिम्मत दिखाकर कार की चाबियां छीन लीं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : खेलते-खेलते चली गई बच्चे की जान; रील बनाने के लिए फांसी पर लटकने की कर रहा था एक्टिंग

लोगों ने बताया कि मारपीट करने वाले शख्स को उसकी पत्नी उकसा रही है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola