हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

शैतान की तरह दिखता है ये पक्षी, खूबियां अनोखी, ऐसी आवाज सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगेट!

Potoo Bird Facts: पीटू बड़ा ही अनोखा पक्षी है, जो अपनी ‘भूतिया कॉल’ के लिए जाना जाता है, इसलिए इसे घोस्ट बर्ड्स (Ghost Birds) भी कहा जाता है. उल्लू की तरह दिखने वाला ये पक्षी रात्रिचर है. आइए इस पक्षी के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
पीटू पक्षी (Image Credit: Instagram/@toucanrescueranch; X/@gunsnrosesgirl3)

Potoo Bird: कुदरत में हर जीव अपने आप में बड़ा ही अद्भुत है. उनमें ऐसी खूबियां पाई जाती हैं, जो उनको दूसरों से अलग बनाती हैं. ऐसा ही एक पक्षी है पोटू (Potoo), जो देखने में किसी शैतानी जीव की तरह दिखता है. ये पक्षी अपनी ‘भूतिया कॉलों’ के लिए जाने जाते हैं, इसलिए इन्हें घोस्ट बर्ड्स (Ghost Birds) भी कहा जाता है. रात्रिचर उल्लू की तरह दिखने वाला ये पक्षी ऐसी आवाज निकालता है, जिसे सुनकर आपके रोंगेट खड़े हो जाएंगे! इस पक्षी में और भी ऐसी कई खूबियां पाई जाते हैं, जो इसे सबसे अनोखा बनाती हैं. अब इस पक्षी का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर ये वीडियो  @gunsnrosesgirl3 नाम की यूजर ने पोस्ट किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि ये पक्षी दिखने में कैसा लगता है. यह वीडियो महज 30 सेकंड का है.

यहां देखें– Potoo Bird Twitter Viral Video

विज्ञापन

कहां पाए जाते हैं ये पक्षी? 

abcbirds.org की रिपोर्ट के अनुसार, पोटू बर्ड्स मैक्सिको, मध्य और दक्षिण अमेरिका और कैरेबियन में पाई जा सकती हैं. इस पक्षी की सात प्रजातियां होती हैं. प्रजाति के आधार पर पोटू बर्ड आठ इंच से लेकर दो फीट से भी कम लंबे हो सकते हैं. बड़ी आंखों के अलावा, इन पक्षियों की प्रमुख विशेषताओं में बड़े सिर, छोटी गर्दन, लंबा शरीर और छोटी, घुमावदार चोंच शामिल हैं. 

विज्ञापन

यहां देखें– Potoo Bird Instgram Viral Photo

वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर @MarekJackowskiPhotographer नाम के यूजर ने इस पक्षी की आवाज का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें आप कॉमन पीटू बर्ड की आवाज को सुन सकते हैं. कहा जाता है कि रात के समय जब ये पक्षी आवाज करता है, तो लोगों को उसकी आवाज घोस्ट (Ghost) की तरह लगती है. यकीन मानिए रात के समय जब आप इस पक्षी की आवाज को सुनेंगे तो डर के मारे आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे!

विज्ञापन

यहां सुनें– Potoo Bird की आवाज

छलावरण करने में होता है माहिर

विज्ञापन

पोटू रात्रिचर होते हैं और इनके पंख ग्रे और ब्राउन रंग के होते हैं, जो उन्हें अपने परिवेश के साथ घुलने-मिलने में मदद करते हैं. दिन के दौरान, आप उन्हें खुद को बचाने के लिए छलावरण (Camouflage) का उपयोग करते हुए, पेड़ों पर बैठे हुए पा सकते हैं. अगर ये पक्षी पेड़ों के बीच में बैठ जाएगा, तो यकीन मानिए पहली नजर में आप इसको पहचान नहीं पाएंगे. पोटू मांसाहारी होते हैं और बड़े उड़ने वाले कीड़े, जैसे बीटल, झींगुर, टिड्डे और कैटिडिड खाते हैं. वे कभी-कभी चमगादड़ और पक्षियों को भी खाते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola