हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Watch Video: उड़ते हनुमान जी के वीडियो पर PM Modi बोले- 'ये मेरे देश की सोच है'

PM Modi Reaction on Video of Hanuman ji Flying By Drone in Ambikapur: उड़ते हुए हनुमान जी का वीडियो देखने के बाद पीएम मोदी भी देश की सोच और टेक्नोलॉजी की तारीफ करने से पीछे नहीं हटे।

विज्ञापन

PM Modi Reaction on Video of Hanuman ji Flying By Drone in Ambikapur: सोशल मीडिया पर भगवान हनुमान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हनुमान जी उड़ान भरते हुए नजर आ रहे हैं। चौंकिए नहीं… ये ड्रोन वाले हनुमान जी हैं। ये वीडियो छत्तीसगढ़ का बताया गया है। अब इस वीडियो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स पर इसका वीडियो भी शेयर किया गया है।

पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कुछ दिन पहले मैं एक वीडियो देख रहा था। मेरे देश के लोगों की सोच कैसी है और ड्रोन का ये भी इस्तेमाल हो सकता है? एक स्थान पर रामायण का मंचन हो रहा था। तो हनुमान जी को जड़ी बूटी लेने के लिए जाना था। तो लोगों ने ड्रोन पर हनुमान जी को भेजा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। बताया गया है कि ये वीडियो छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर का है। यहां एक शोभायात्रा के दौरान फिल्माया गया है। शोभायात्रा में देवी देवताओं की कई मनमोहक झांकियां सजाई गई थीं। इनमें से एक हनुमान जी की भी झांकी थी।

24 अक्टूबर का है वीडियो!

सोशल मीडिया एक्स पर डॉ. एमजे ऑगेस्टिन विनोद नाम के एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में हनुमान चालीसा भी सुनाई दे रही है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सख्स ने लिखा कि ये वीडियो 24 अक्टूबर का है। अंबिकापुर के सरगुजा में शूट किया गया है। इनके अलावा और भी कई प्रतिक्रियां सामने आई हैं। इस वीडियो को 1.15 लाख बार देखा गया है। साथ ही 4.5 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।

https://twitter.com/mjavinod/status/1717200118448071014

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब किसी ने टेक्नोलॉजी को आस्था और विश्वास से भरने की कोशिश की है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब नौ साल पहले एक और हनुमान ड्रोन उड़ाया गया था। ये मामला लुधियाना से सामने आया था। इसे देख कर लोग हैरान रह गए थे।

ट्रेंडिंग खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें