हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

हर महीने बाइक चलाकर 85000 रुपये कमाता है ये व्यक्ति, वीडियो आया सामने

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है, जिसमें एक उबर ड्राइवर ने इस बात का दावा किया है कि वह हर महीने 80 से 85 हजार रुपये कमाता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Uber driver

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बेंगलुरु के एक आदमी ने बताया कि कैसे वो केवल बाइक चलाकर किसी भी कॉर्पोरेट कर्मचारी से ज्यादा पैसे कमाता है।  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को एक बाइक सवार ने रिकॉर्ड किया है। वीडियो में उबर बाइक ड्राइवर ने बताया कि वह दिन में 13 घंटे की कड़ी मेहनत करता है। इस पर वीडियो रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति ने जवाब देते हुए कहा कि इतना तो हम नहीं कमाते, भैया। आइए इस वीडियो के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्यों वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति ने अपने उबर ड्राइवर से बातचीत के दौरान पता चला कि वह हर महीने 80000 से ज्यादा कमाता है। ड्राइवर ने दावा किया कि वह उबर और रैपिडो के लिए राइडर के रूप में काम करता है और हर महीने 80,000 रुपये से अधिक कमाता है। उस व्यक्ति ने इस बात पर भी जोर दिया कि कैसे उसकी कड़ी मेहनत ने उसे इस मुकाम पर पंहुचाया है। यहां हम आपके लिए इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

 

इस वीडियो में राइडर कहता है कि अगर आप लोगों को मेरी कमाई के बारे में बताएंगे तो वे हंसेंगे। इतनी तनख्वाह तो MNC भी नहीं देती। सबसे बड़ी बात यह है कि मैं अपनी मर्जी से काम कर रहा हूं। जब भी मेरा मन करेगा मैं सो जाऊंगा।

सबसे बड़ी बात ये है कि कॉर्पोरेट कंपनी में 9 से 12 घंटे काम करने वाले कई लोगों की भी सैलरी इतनी नही होती है। पहले कॉरपोरेट प्रोफेशनल्स के लिए सड़क पर चाय, मोमोज और गोलगप्पे बेचने वालों ही कॉम्पिटिशन थे, अब उबर ड्राइवर भी उनसे ज्यादा कमाते हैं। इस वीडियो पर 651600 से ज्यादा व्यूज है और बहुत से लोगों ने इस पर कमेंट किया है।

आए कई कमेंट

इस वीडियो पर 651600 से ज्यादा व्यूज है और बहुत से लोगों ने इसपर कमेंट किया है। एक यूजर्स ने कहा कि 13 घंटे काम करना आसान नहीं है। वहीं एक यूजर ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पॉसिबल नहीं है और इसके लिए पूरा कैलकुलेशन बताया और लिखा,’ 1 घंटे का 200 रुपए माना जो कि पॉसिबल नहीं है। 13 घंटे का 2600 रुपए, 30 दिन गुने 13 घंटा 390 घंटा टोटल हुआ 78000। और तेल क्या घर से ले कर आ रहे हो साहब।

यह भी पढ़ें – बिरयानी या कबाब नहीं, ये थी मुगल बादशाहों की फेवरेट डिश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें