हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पंकज उधास का अजीब फैन! दो साल तक सुनता रहा एक ही गाना, पड़ोसी तक हो गए थे परेशान

Pankaj Udhas Fans Arun Khurana : पंकज उधास अक्सर अपने एक फैन का जिक्र किया करते थे, पंकज उधास के इस फैन का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। जानें इसने ऐसा क्या किया था।

विज्ञापन

Pankaj Udhas Fans Arun Khurana :  पंकज उधास के गानों को कौन पंसद नहीं करता है। एक समय था,जब पंकज का जलवा था। उनके गाए गानों का जलवा तो आज भी कायम है लेकिन नए गायकों की चर्चा अधिक होती है। पंकज उधास कई बार अपने एक जबरे फैन का जिक्र करते थे। आज हम आपको उनके सबसे अनूठे और रिकॉर्ड हासिल कर चुके एक फैन के बारे में बताने जा रहे हैं।

खुद पंकज उधास ने अपने एक फैन का चौंकाने वाला किस्सा शेयर कर बताया था कि जालंधर में एक दुकानदार सुबह से लेकर शाम तक, मेरा एक ही गाना बजाता रहता था। इसके साथ ही वह यह भी नोट करता था कि दिनभर उसकी दुकान पर गाना कितनी बार बजा। करीब दो साल तक यह सिलसिला चलता रहा।

परेशान लोगों ने की थी मेयर से शिकायत

एक ही गाना सुन-सुनकर आस पास के लोग भी परेशान हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत जालंधर के मेयर से की। जालंधर के मेयर ने जब दुकानदार से बातचीत की तो उसने बताया कि यह गाना तब ही बंद होगा, जब पंकज उधास यहां आकर खुद इसे बंद करेंगे। मेयर ने पंकज उधास को फोनकर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


पंकज उधास ने भी अपने इस जबरे फैन को दुखी नहीं किया और मुंबई से जालंधर पहुंच गए। शख्स की दुकान तक गए और अपने हाथ से उसे टेप को बंद किया। पंकज उदास ने बताया कि उस शख्स का नाम अरुण खुराना था। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर पंकज उधास ने लिखा था कि एक ही गाने को 35 हजार से अधिक बार सुनने के बाद अरुण खुराना का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।

यह भी पढे़ं : मंदिर में गिरा Iphone तो पंडित का जवाब सुन युवक दंग, बोले- अब ये भगवान का हो गया

विज्ञापन

कौन सा था वो गाना?

पंकज उधास ने बताया कि वह गाना ‘ना कजरे की धार,ना मोतियों के हार’ था। जब भी कोई मजेदार किस्सा शेयर करना होता है तो पंकज उधास अरुण खुराना का जिक्र करना नहीं भूलते। अरुण खुराना की दीवानगी देखकर कोई लोगों ने हैरानी जताई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola