Masood Azhar Trending on X: एक जनवरी को जहां लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नए साल की बधाई दे रहे थे, वहीं इस बीच अचानक आतंकी मसूद अजहर का नाम ट्रेंड करने लगा। एक पोस्ट में दावा किया गया है कि भारत के दुश्मन मौलाना मसूद अजहर की मौत हो गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन आने लगे। कुछ ही देर में मसूद अजहर का नाम टॉप ट्रेंड में आ गया।
दावा किया जा रहा है कि भावलपुर मस्जिद से वापस जाते समय सुबह ‘अज्ञात लोगों’ द्वारा किए गए बम विस्फोट में मौलाना मसूद अजहर मारा गया। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस पर प्रतिक्रियाएं देने लगे हैं।
हमले से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक बाजार में एक ब्लास्ट होता दिखाई दे रहा है। ब्लास्ट के बाद वहां भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए भागते दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है जिस वक्त यह ब्लास्ट हुआ, वहां पर मसूद अजहर मौजूद था।
देखिए सोशल मीडिया यूजर्स किए प्रतिक्रियाएं
https://twitter.com/TimesAlgebraIND/status/1741737369840271471
https://twitter.com/kadak_chai_/status/1741754099216044425
https://twitter.com/WorldGossipInfo/status/1741752502339739958
मसूद अजहर के नाम के साथ ही Unknown Men भी ट्रेंड कर रहा है। कहा जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस धमाके को अंजाम दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का नाम भी X पर ट्रेंड कर रहा है।
यह भी पढ़ें : AIR INDIA और MAKE MY ट्रिप पर भड़की अभिनेत्री, कहा- इनसे बचकर रहना; क्या है पूरा मामला
पिछले दिनों जब दाऊद इब्राहिम की मौत हो जाने की खबर सामने आई थी, तब भी “Unknown Men” ट्रेंड कर रहा था। उस वक्त भी कहा गया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दाऊद इब्राहिम के खाने में जहर मिला दिया था, जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। हालांकि इसे अफवाह ही कहा गया।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
23 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines