हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बांके बिहारी मंदिर के वायरल वीडियो पर नया खुलासा, AC का नहीं है पानी

बांके बिहारी मंदिर के पुजारी ने स्पष्ट किया कि हाथी के मुंह से बहता पानी किसी AC का पानी नहीं है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
बांके बिहारी वीडियो में नया खुलासा

Vrindavan Banke Bihari Mandir Video : हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिससे वृदावन का बांके बिहारी मंदिर काफी चर्चा में आ गया है। सोमवार को मंदिर का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें कुछ भक्त हाथी के मुंह वाली एक मूर्ति से निकलते पानी को पी रहे थे। वीडियो में दावा किया गया था कि  ये पानी एसी से निकला है। हालांकि इसको लेकर लोगों की अलग-अलग विचारधारा सामने आई। एक नई मीडिया रिपोर्ट में ये बात सामने आई की ये पानी AC का नहीं, बल्कि ये वो पानी है, जो बांके बिहारी को स्नान कराने के बाद बाहर निकलता है।

सामने आई वीडियो की सच्चाई

हाल ही में लोकल 18 की टीम इस मामले की जांच के लिए मथुरा के बांके बिहारी मंदिर पहुंची और वायरल हुए वीडियो की सच्चाई जानने की कोशिश की। मंदिर के पुजारी ने बताया कि हाथी के मुंह से निकलने वाला पानी एसी का पानी नहीं था। पुजारी ने कहा कि भगवान के गर्भगृह में कोई एसी नहीं लगा है। आगे उन्होंने कहा, ‘ जो लोग इसे एसी का पानी कह रहे हैं, वे मूर्ख हैं। जिन लोगों ने यह अफवाह फैलाई है, वे धर्म का मजाक उड़ा रहे हैं। यहां आप वो वीडियो देख सकते हैं।

 

‘साधारण नहीं है ये जल’

बांके बिहारी के पुजारी ने आगे कहा, ‘यह साधारण जल नहीं है।’  जब भगवान बांके बिहारी को स्नान कराया जाता है या गर्भगृह की सफाई की जाती है, तो यह जल इसी हाथी के मुंह वाले नाली से बहता है। आगे उन्होंने कहा,’ बिहारी जी को स्नान कराने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला जल अमृत से कम नहीं है। जो लोग इसे एसी का पानी समझते हैं, वे बहुत मूर्ख हैं।’

पुजारी ने इस पानी की तुलना पारस मणि से करते हुए कहा कि जिस तरह पारस मणि को छूने के बाद कोई भी चीज कीमती हो जाती है, वैसे ही यह जल भी है। इसमें हमारे भगवान की मूर्ति को स्नान कराया गया है। भक्तों ने भी जल को बहुत खास बताया और एसी के पानी के दावे का खंडन किया।

यह भी पढ़ें – Video: ओडिशा में चलती ट्रेन में फिल्मी स्टाइल में फायरिंग, यात्रियों में मची भगदड़

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें