हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

New Delhi Railway Station पर क्यों हुई भगदड़? कुली ने बताई असली वजह

New Delhi Railway Station Stamped : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ पर कुली का बयान सामने आया है। कुली का कहना है कि हमें मदद के लिए फोन किया तो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेज दी गईं।

विज्ञापन

New Delhi Railway Station Stamped : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हुई है। इस घटना के कई चौंकाने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं। वहीं रेलवे भी कई गंभीर सवालों के घेरे में हैं। बताया गया कि स्टेशन पर अधिक भीड़ होने की वजह से भगदड़ मची लेकिन वहां मौजूद एक कुली ने घटना के पीछे की असली वजह बताई है।

रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले एक कुली ने ANI को बताया कि मैं 1981 से कुली का काम कर रहा हूं लेकिन मैंने पहले कभी इस तरह की भीड़ नहीं देखी थी। प्रयागराज स्पेशल को प्लेटफॉर्म नंबर 12 से रवाना होना था लेकिन अचानक इसका प्लेटफॉर्म बदलकर नंबर 16 कर दिया गया। इससे सभी लोग प्लेटफॉर्म 16 की तरफ भागने लगे। इससे दो तरफ की भीड़ आपस में टकरा गई।

कुली ने बताया कि यात्री एस्केलेटर और सीढ़ियों पर गिर गए। कई लोगों की मौत हो गई। मृतकों को हमने एंबुलेंस तक पहुंचाया। प्लेटफॉर्म पर केवल जूते और कपड़े ही पड़े थे। घटना के बाद पुलिस, फायर टेंडर को बुलाया गया। 3-4 एम्बुलेंस वहां पहुंची और इसके बाद लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

कुली का कहना है कि रात में हुई भगदड़ को देखकर मैं सुबह तक खाना नहीं खा पाया हूं। तीन घंटे तक कुली भाइयों ने लोगों की पुलिस से ज्यादा मदद की। हमने मदद के लिए फोन किया तो जवाब मिला, हंगामा मत करो, मदद पहुंच रही है। इसके बाद उन्होंने दमकल भेज दी। तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, उन्हें लगा कि आग लग गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें