NASA Employee Rejection: सोशल मीडिया पर हम अक्सर ऐसे पोस्ट देखते रहते हैं, जिसमें लोग अपनी नौकरी या बॉस को लेकर शिकायतें करते रहते हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें नासा में काम कर चुकी एक महिला को बुरी तरह से रिजेक्ट कर दिया गया है। बता दें कि यह महिला NASA में रिसर्चर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि एक नौकरी के लिए अप्लाई करने के बाद उन्हें बहुत ही बेरहमी से रिजेक्ट कर दिया गया। आइए पूरे मामले के बारे में जानते हैं।
नासा में कर चुकी है काम
बता दें कि यह महिला पार्टिकल फिजिक्स में मास्टर्स डिग्री रखती हैं और उन्होंने आईटी, डेटा एनालिसिस, मैन्युफैक्चरिंग और नासा जैसे फेमस ऑर्गेनाइजेशन में काम किया है। लेकिन जब उन्होंने एक बिजनेस डेवलपमेंट जॉब के लिए अप्लाई किया, तो उन्हें बहुत अपमानजनक जवाब मिला।
महिला ने अपने पोस्ट में बताया कि उन्होंने बिजनेस डेवलपमेंट की एक जॉब पोस्टिंग देखी, लेकिन उसके क्वालिफिकेशन सेक्शन में अधूरी जानकारी थी। पोस्ट में मांगी गई योग्यताओं में मैन्युफैक्चरिंग, मैकेनिकल इंटरफेस, इंजीनियरिंग ब्लूप्रिंट पढ़ने की क्षमता और CRM व एक्सेल में प्रोफिशिएंसी की बात की गई थी। चूंकि उनके पास कई क्षेत्रों में अनुभव था, इसलिए उन्होंने अप्लाई करने का फैसला किया।
Recruiter sent me a message berating me for applying
byu/Paiu_ inrecruitinghell
उन्होंने बताया कि मौजूदा खराब जॉब मार्केट में अपना खर्च निकालने के लिए वह नई नौकरियों के अवसर तलाश रही थीं। लेकिन उन्हें इस बात की उम्मीद नहीं थी कि उन्हें इतनी बुरी तरह से रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
रिजेक्शन ईमेल में क्या लिखा था?
रिक्रूटर ने उनके आवेदन को यह कहते हुए खारिज कर दिया और लिखा कि क्या आपने जॉब डिस्क्रिप्शन को पढ़ा भी था? केवल उन्हीं नौकरियों के लिए अप्लाई करें जो आपके एक्सपीरियंस और बैकग्राउंड से मेल खाती हों। यह सबका खासकर रिक्रूट मैनेजमेंट और रिक्रूटर का समय बर्बाद करता है।
दिया करारा जवाब
इस तरह के मेल को देखकर महिला चौंक गईं। उन्होंने रिक्रूटर को जवाब में उस जॉब पोस्टिंग का स्क्रीनशॉट भेजा, जिसमें जरूरी योग्यता की अधूरी डिटेल थी। उन्होंने यह भी समझाया कि उन्होंने आवेदन क्यों किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि शायद उन्हें जवाब नहीं देना चाहिए था, लेकिन उस बेरहम रिएक्शन को देखकर वह अवाक रह गई थीं।
उनका यह पोस्ट वायरल हो गया और लोगों ने रिक्रूटर की जमकर आलोचना की। कई लोगों ने इसे अनप्रोफेशनल और गलत बताया। एक यूजर ने लिखा कि ऐसे एचआर वालों को सबसे पहले नौकरी से निकाल देना चाहिए। ट्रांसफरबल स्किल्स भी होती हैं, और यह रिक्रूटर पूरी तरह गलत है।
एक अन्य रिक्रूटर ने कहा कि मुझे उसका कॉन्टैक्ट भेजिए, मैं जानबूझकर एक मिसमैच्ड रिज्यूमे भेजूंगा और उसके रिएक्शन का इंतजार करूंगा। उसे अपनी नौकरी पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर कर दूंगा!
यह भी पढ़ें –दुनिया की सबसे महंगी गाय, जिसकी कीमत में खरीद लेंगे कई हवेलियां, जान लें ‘गौ माता’ की खूबियां
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines