Narendra Modi Social Media Followers: पीएम मोदी 102 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली हस्तियों में से एक हैं। न्होंने न केवल अन्य भारतीय राजनेताओं को पीछे छोड़ दिया है, बल्कि उन्होंने दुनिया के कुछ सबसे शक्तिशाली नेताओं को भी पीछे छोड़ दिया है। इसमें दुबई के वर्तमान शासक, जो बाइडेन और पोप फ्रांसिस शामिल हैं। अब पीएम मोदी सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले पीएम बन गए हैं।
पीएम के फेसबुक फॉलोअर्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 74वां जन्मदिन है। देश की सत्ता पर लगातार तीसरी बार काबिज होने वाले मोदी की लोगों के बीच अलग ही लोकप्रियता है। पीएम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। पीएम मोदी के फेसबुक पर 49 मिलियन (4 करोड़ 90 लाख) फॉलोअर्स हैं।
ये भी पढ़ें: जल संचय जन भागीदारी योजना की PM Modi ने की शुरुआत, कहा- जल संरक्षण में गुजरात दुनिया के लिए उदाहरण
एक्स पर पीएम के फॉलोअर्स
पीएम मोदी के एक्स पर 102 मिलियन (10.2 करोड़) फॉलोअर्स हैं। एक्स पर फॉलोअर्स के मामले में पीएम मोदी कई बड़े नेताओं को पीछे छोड़ते हैं। पीएम का एक्स पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बाद दूसरे नंबर पर हैं।
इंस्टाग्राम पर पीएम के फॉलोअर्स
इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 91.5 मिलियन (91.5 करोड़) फॉलोअर्स हैं। इस प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी किसी को फॉलो नहीं करते हैं। आपको बता दें कि पीएम ने नवंबर 2014 में इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया था।
पीएम का यूट्यूब चैनल
पीएम नरेंद्र मोदी एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं, जिसपर उनके 2.55 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। अब तक इस चैनल पर लगभग 27 हजार से ज्यादा वीडियो डाले जा चुके हैं। चैनल के टोटल के व्यूज की बात करें तो अब तक 6 अरब से भी ज्यादा बार इसको देखा जा चुका है।
इसके अलावा सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की बात करें तो वो इस मामले में पीएम से काफी पीछे हैं। इंस्टाग्राम पर राहुल के 10.7 मिलियन (1 करोड़ से ज्यादा), फेसबुक पर 7.2 मिलियन (72 lakh) और एक्स पर 26.9 मिलियन (2.69 करोड़) फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा प्रियंका गांधी के इंस्टाग्राम पर 1.9 मिलियन (19 लाख), एक्स पर 5.8 मिलियन (58 लाख) और फेसबुक पर 4.7 (47 लाख) मिलियन फॉलोअर्स हैं।
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
47 mins agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines