Nagpur Auto Driver Viral Video : महिलाओं के साथ साथ बच्चियों छात्रों के छेड़खानी और आपत्तिजनक हरकतों के मामले बढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ऑटो चालक एक छात्रा के साथ शर्मनाक हरकत करता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इसे देख सब सन्न हैं और यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि रिक्शा चालकों की हिम्मत कैसे?
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक ऑटो में छात्रा बैठी हुई है। ऑटो एक सुनसान जगह पर खड़ा है। इसी दौरान मौका पाकर ऑटो चालक बच्ची के साथ छेड़खानी करने लगा। छात्रा खुद का बचाव करने की कोशिश करती दिखाई दी लेकिन ऑटो चालक उसके साथ छेड़खानी करता रहा।
हालांकि किसी शख्स ने दूर से इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। हालांकि वीडियो में ऑटो का नंबर नहीं रिकॉर्ड हुआ था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस भी एक्टिव हो गई और ऑटो की तलाश करने लगी। ऑटो का नंबर ना होने से पुलिस के साथ आरोपी को खोजना एक बड़ी चुनौती थी लेकिन पुलिस को एक क्लू मिल ही गया।
वीडियो को ध्यान से देखने पर पुलिस वालों को पता चला कि ऑटो पर मर्सिडीज का लोगो लगा हुआ है। बस इसी के आधार पर पुलिस ने तलाश तेज कर दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दिघोरी नाका के राउत नगर निवासी 27 साल विशाल देशमुख के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ POCSO का मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें : फ्लाइट में बैठे-बैठे आई नींद तो महिला ने लगाया अनोखा जुगाड़, वीडियो देख नहीं रुक रही हंसी
पुलिस ने बताया कि ऑटो ड्राइवर पीड़ित लड़की के परिवार का जानकार था। परिवार ने FIR दर्ज कराने से मना कर दिया लेकिन नागपुर पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण केंद्रे ने कहा कि हमने खुद ही FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने बच्चों के माता पिता से आग्रह किया कि छात्रों के व्यवहार पर नजर रखें।
संबंधित खबरें
बालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
10 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
12 hrs agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
17 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines