Trending News: जरा सोचिए किसी के पास 869 करोड़ रुपये हों और फिर भी वो अपने आपको कंगाल महसूस करे ये थोड़ा अजीब नहीं है। ऐसा ही कुछ लॉस एंजिल्स में स्थित एक कंपनी के करोड़पति फाउंडर के साथ हुआ है जो अपनी कंपनी बेचने के बाद डिप्रेशन में आ गए हैं। अब बिजनेसमैन ने इस बारे में खुलकर बात की है, आइए आप भी जान लीजिए उन्होंने अपने इस एक्सपीरियंस के बारे में क्या कहा?
कब बेची थी कंपनी
27 साल के जेक कासन ने साल 2018 में अपनी कंपनी 100 मिलियन डॉलर यानी 869 करोड़ रुपये में बेची थी। उन्होंने सोचा कि अब इस पैसे से वो खुश रहेंगे और हैप्पी लाइफ व्यतीत करेंगे। लेकिन हुआ इसके विपरीत अमीर बनने के बाद तो वो और भी ज्यादा टेंशन में आ गए। उन्हें लगा कि उन्होंने अपना उद्देश्य ही खो दिया है इस वजह से वो डिप्रेशन का शिकार हो गए।
पढ़ाई छोड़ शुरू किया बिजनेस
जेक कासन ने सीएनबीसी मेक इट को बताया कि जब वो छोटे थे तो उनका लक्ष्य था अमीर बनना, वो हमेशा से पैसे कमाना चाहते थे। उन्होंने इसके लिए अपनी कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और सहायक उपकरण ब्रांड एमवीएमटी वॉचेज शुरू किया था। उन्होंने पैसों की चाह में इसे मोवाडो ग्रुप को बेचा और करोड़पति बन गए। लेकिन कंपनी के बेचे जाने और अमीर बनने के तुरंत बाद ही उन्हें एहसास हुआ कि उनके लक्ष्य बदल गए हैं।
करोड़पति बनने के बाद आया पैनिक अटैक
जेक कासन ने बताया कि कंपनी को सेल करने के बाद जब वो करोड़पति बन गए तो वो चिंता में पड़ गए। उन्हें लगा कि उन्होंने सब कुछ खो दिया है और वो कंगाल हो गए हैं। कासन ने कहा कि अपनी कंपनी बेचने के बाद चिंता और घबराहट के दौरों से उनका संघर्ष और भी बदतर हो गया।
ब्रेकअप का दर्द भी झेला
कासन ने बताया कि उनके अंदर एक खालीपन सा आ गया था। उन्होंने आगे कहा कि अब वो 30 साल के हो गए हैं। उनका ब्रेकअप हो गया है लेकिन उनके पास दोस्त थे। मेरा ब्रेकअप हो गया था, लेकिन मेरे पास दोस्त थे। उसके बावजूद मैं अकेला महसूस कर रहा था। ऐसे वक्त में उन लोगों को ढूंढना जो समझ सकें कि अकेलापन कैसा महसूस होता है, यह मेरे लिए इमोशनल था। उन्होंने कहा, आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ कैसे सहानुभूति रख सकते हैं जो अमीर और उदास है? जान लें कि वर्तमान में, 33 साल के हो चुके कासन अपना यूट्यूब चैनल बनाने पर काम कर रहे हैं और कंपनियों के लिए एक एंजेल निवेशक है।
यह भी पढ़ें: करोड़ों की भीड़ में खतरे के बाद भी महाकुंभ क्यों जाते हैं लोग? पुरी के शंकराचार्य ने बताई वजह
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
11 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines