Marriage Invitation Card Viral On Twitter: शादियों का सीजन चल रहा है। आजकल लोगों में हाइटेक शादी का क्रेज है। मैचिंग शादी की ड्रेस, प्री-वेडिंग शूट, म्यूजिक-लाइट्स, चमक धमक, डीजे, बैचलर पार्टी, न जाने क्या-क्या अरेंजमेंट्स किए जाते हैं। अब कुछ लोग शादी के कार्ड को लेकर भी चूजी होने लगे हैं। शादी के कार्ड अब थीम बेस्ड हो रहे हैं।
कार्ड बनाने वाले की तारीफ
हाल ही में बिहार के एक शख्स ने शादी में ब्लड डोनेशन कैंप लगवाया और मेहमानों को इसका निमंत्रण देने के लिए शादी के कार्ड में ही मैसेज छपवा दिया। अब एक वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है, जिसे करीब सवा 6 लाख लोग देख चुके हैं। इसकी तारीफ करने के साथ-साथ मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने शादी का कार्ड बनाने वाले को सैल्यूट किया।
कैप्टन और डॉक्टर की शादी का कार्ड
वेडिंग कार्ड को @Shaiibi0 नामक X यूजर ने अपने पेज पर शेयर किया। यह वेडिंग कार्ड एक डॉक्टर और फौजी की शादी का है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि यह कार्ड एक शर्ट जैसा नजर आता है, जो आधी फौजी की ड्रेस है और आधी डॉक्टर का कोट। इसमें बाकायदा बटन भी लगाया गया है। दूल्हे कैप्टन कैप्टन अदनान और दुल्हन डॉक्टर रमशाल लिखा है।
एक यूजर ने कार्ड को क्यूट बताया
वेडिंग कार्ड देखने में काफी सुंदर है। वहीं लोगों को कॉन्सेप्ट भी काफी पसंद आ रहा है। वेडिंग कार्ड देखकर कुछ यूजर्स ने कपल को शादी की बधाई दी। वहीं एक यूजर ने लिखा कि यह 2 इंसानों की शादी हो रही है या 2 प्रोफेशन की। एक यूजर ने कार्ड को क्यूट बताते हुए शादी करने वाले जोड़े को बधाई दी और खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जीने का आशीर्वाद दिया।
यह भी पढ़ें: मां के साथ जा रहे बच्चे पर टूट पड़ा कुत्तों का झुंड, जबड़े से खींचकर बचाई बेटे की जान
एक यूजर ने कमेंट किया कि फौजी और डॉक्टरों को अपने पेशे से इतना प्यार क्यों होता है। एक यूजर ने लिखा कि खुशी हुई जानकर की देशवासियों की रक्षा करने वाले 2 अलग-अलग पेशों के लोग एक होने जा रहे हैं। अब वे मिलकर लोगों की जान बचाएंगे, देशसेवा करेंगे।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines