हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Janmashtami 2022 Bhog Special: इस जन्माष्टमी कृष्णा को खुश करें माखन-मिश्री का भोग लगाकर, जानें सिंपल रेसिपी

विज्ञापन

नई दिल्ली: इस साल जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) 18 अगस्त को पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इस दिन लोग भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करते हैं और इनको दूध और मक्खन से बनी चीजों का भोग लगाते हैं क्योंकि भगवान कृष्ण को दूध और मक्खन का भोग सबसे ज्यादा प्रिय होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए जन्माष्टमी स्पेशल माखन-मिश्री बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस स्वादिष्ट माखन-मिश्री को आप जन्माष्टमी के खास अवसर पर बनाकर कृष्णा को खुश कर सकते हैं। इसको बनाना भी बहुत आसान होता है, तो चलिए जानते माखन-मिश्री बनाने की रेसिपी-

माखन-मिश्री बनाने की सामग्री-
-घी 1/2 कप
-बर्फ के टुकड़े 4-5
-मिश्री 3 बड़े चम्मच

माखन-मिश्री बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले सफेद और ताजा मक्खन लें।
लेकिन अगर आपके पास मक्खन नहीं है तो आप घी में बर्फ डालें और अच्छी तरह से फेंट लें।
फिर जब घी मक्खन की तरह दिखने लगे तो आप इससे बर्फ को निकाल दें।
इसके बाद आप इस तैयार मक्कन में मिश्री डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
अब आपका माखन-मिश्री प्रसाद बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसको एक सर्विंग बाउल में निकाल लें और भोग लगाएं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola