Maha Kumbh Viral Video : मौनी आमावास्या की रात महाकुंभ में भगदड़ मची थी। इस भगदड़ में 30 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई और कई लोगों के घायल होने की बात कही गई। इस घटना के बाद से ही मृतकों के आंकड़ों को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं कि क्योंकि लापता लोगों की संख्या अधिक बताई जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर भगदड़ की घटना के बाद कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें मृतकों की फोटो, रोते-बिलखते श्रद्धालु और अपनों को खोजते परेशान लोग दिखाई दे रहे हैं।
एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाई दे रहा है कि भीड़ किस तरह एक तरफ से दूरी तरफ भाग रही है। इस भीड़ में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल दिखाई दे रहे हैं। कुछ ही देर बाद पूरा इलाका लोगों से भर गया और बस सिर्फ सिर ही सिर दिखाई देने लगे। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो उस वक्त का है, जब भगदड़ शुरू हुई थी।
ये रहा वीडियो
एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें मृतकों की फोटो दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि वीडियो पोस्टमार्टम हाउस के बाहर की है, जहां मृतकों की फोटो लगाई गई है। यह फोटो इसलिए लगाई गई ताकि परिजन फोटो में देखकर अपनों को पहचान सकें।
देखें वीडियो
महाकुंभ में एक शख्स अपने भाई की तलाश कर रहा है। शख्स का कहना है कि उसका भाई 28 जनवरी के बाद से ही लापता है। पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। खोया-पाया केंद्र से लगातार अनाउंसमेंट हो रहा है लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल रहा है। आदित्य पटेल नाम के शख्स का कहना है कि वह प्रयागराज का ही रहने वाला है, कई लोग खोज रहे हैं लेकिन कोई खबर नहीं लगी।
एक अन्य वीडियो में एक पत्रकार के साथ पुलिसकर्मी धक्कामुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि पत्रकार महाकुंभ में बने अस्पताल में घुसकर जानकारी एकत्रित करने की कोशिश कर रहा था। पुलिसकर्मियों ने धक्के मारकर उसे अस्पताल से बाहर कर दिया। इससे पुलिस की संवेदनहीनता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
बता दें कि पुलिस ने भगदड़ में 30 लोगों की मौत की पुष्टि की है लेकिन इन आंकड़ों पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। इसके साथ ही एक दो नहीं बल्कि तीन जगहों पर भगदड़ होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि उन्हें इसके बारे में सटीक जानकारी ही नहीं है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines