हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Mahakumbh Stampede से पहले प्रयागराज कमिश्नर का वीडियो वायरल, पब्लिक से कर रहे थे ये अपील

Prayagraj Commissioner Viral Video : महाकुंभ में मची भगदड़ के बीच प्रयागराज कमिश्नर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह श्रद्धालुओं से अपील करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

Maha kumbh Stampede : मौनी अमावस्या पर महाकुंभ स्नान करने के लिए करोड़ों की भीड़ पहुंच गई है। अचानक भगदड़ मची और इस भगदड़ में कई लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट के किनारे एकत्रित थे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग घाट पर पहुंच रहे थे। इसी बीच भगदड़ मची और कई लोगों की जान चल गई। अब सोशल मीडिया पर कमिश्नर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह लोगों से अपील करते दिखाई दे रहे हैं।

लोगों से क्या बोले कमिश्नर?

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि घाट के किनारे लेते श्रद्धालुओं से कमिश्नर माइक से अपील कर रहे हैं कि यहां लेटे रहने से कोई फायदा नहीं है। वह यह भी कहकर लोगों को स्नान करके जाने के लिए कह रहे हैं कि जो सोअत है, वो खोअत है। उठिए,उठिए स्नान करिए। ये आपकी सुरक्षा के लिए है। अभी बहुत से लोग आ रहे हैं और भगदड़ मचने की संभावना है।

कमिश्नर ने लोगों को समझाते हुए कहा कि आप पहले आ गए हैं तो आपको सबसे पहले अमृत मिल जाना चाहिए। सभी श्रद्धालुओं से करबद्ध निवेदन है कि उठें, उठें, उठें। सोए ना। जब सबसे पहले आ गए हैं तो सबसे पहले स्नान कर लीजिए। बताया जा रहा है कि ये वीडियो भगदड़ से कुछ वक्त पहले का ही है।

विज्ञापन


अब कमिश्नर विजय विश्वास पंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि अगर लोगों ने कमिश्नर की बात मान होती तो शायद इतनी बड़ी घटना ना होती या घटना टल जाती। वहीं कुछ का दावा है कि काफी भीड़ घाट की तरफ एकत्रित हो गई थी। इस दौरान अफवाह फैल गई कि नागा साधु स्नान करने आ रहे हैं। इसे बाद भगदड़ मच गई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola